निजाम खान
*हिन्दी पत्रकारिता दिवस के शुभ अवसर पर तमाम हिन्दी प्रेस पत्रकार तथा मीडिया के उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं:- जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.)*
*आजादी की जंग से लेकर भारत में लोकतंत्र की स्थापना तक हिंदी पत्रकारिता का योगदान अतुलनीय रहा:- उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.)*
*30 मई, 1826 ई. के बाद से सांस्कृतिक जागरण, राजनीतिक चेतना, साहित्यिक सरोकार और दमन का प्रतिकार, इन चार पहियों के रथ पर सवार हो,हिंदी पत्रकारिता अग्रसर हुई:- उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.)*
उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर कहा कि अपने इतिहास का स्मरण करना भला-भला सा लगता है और बात जब हिन्दी पत्रकारिता की हो तो वह रोमांच से भर देता है।
वह दिन और वह परिस्थिति कैसी होगी जब पंडित जुगलकिशोर शुक्ल ने हिन्दी अखबार आरंभ करने का दुस्साहस किया। तमाम संकटों के बाद भी वे आखिरी दम तक अखबार का प्रकाशन जारी रखा। हिन्दी पत्रकारिता में मील के पत्थर के रूप में आज हम *‘उदंत मार्तंड’* का स्मरण करते हैं। हिन्दी के अलग अन्य कई भाषाओं में अखबारों का प्रकाशन हुआ लेकिन *‘उदंत मार्तंड’* ने जो मुकाम बनाया, वह आज भी हमारे लिए आदर्श है।
*आजादी की जंग से लेकर भारत में लोकतंत्र की स्थापना तक हिंदी पत्रकारिता का योगदान अतुलनीय रहा*
*30 मई,1826 ई.* के बाद से सांस्कृतिक जागरण, राजनीतिक चेतना, साहित्यिक सरोकार और दमन का प्रतिकार, इन चार पहियों के रथ पर सवार हो, हिंदी पत्रकारिता अग्रसर हुई।
आज की तारीख बड़ी ही ऐतिहासिक है।आज ही के दिन अर्थात 30 मई, 1826 ई. को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारतवर्ष की सरजमीन पर पंडित युगल किशोर शुक्ल के द्वारा कलकत्ता से प्रथम हिन्दी समाचार पत्र *‘उदन्त मार्तण्ड’* का प्रकाशन आरंभ किया गया था।
*उदन्त मार्तण्ड* नाम,उस समय की सामाजिक परिस्थितियों का संकेतक था, जिसका अर्थ है- *‘समाचार सूर्य’*।
अंग्रेजी हुकूमत के वो बर्बर दौर, जिसमें भारतीय जनमानस गुलामी की मानसिकता में पूर्ण दीक्षित हो चुका था, उस वक्त किसने यह कल्पना की होगी कि, 30 मई, 1826 ई. को रोपित हिंदी पत्रकारिता का बीज, भविष्य में इतना बड़ा स्वरूप ग्रहण कर लेगा।
*कभी लोकतंत्र के चतुर्थ स्तम्भ के रूप में यह परिभाषित किया जायेगा।*
पुनः हिन्दी पत्रकारिता दिवस के शुभ अवसर पर तमाम हिंदी पत्रकार बंधुओं को तहे दिल से हार्दिक शुभकामनाएं।

