Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हर व्यक्ति को जल संरक्षण की शुरूआत अपने घरों से करनी होगी :उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    हर व्यक्ति को जल संरक्षण की शुरूआत अपने घरों से करनी होगी :उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 1, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    ■ *”पानी रोको, पौधा रोपो” अभियान की शुरुआत आज उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) एवं उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया।*

    ■ *जिले में फतेहपुर प्रखंड के शिमलाडंगाल पंचायत से मनरेगा के तहत बिरसा मुंडा आम बागवानी योजना अंतर्गत “पानी रोको- पौधा रोपो” अभियान की शुरुआत*

    ■ *हर व्यक्ति को जल संरक्षण की शुरूआत अपने घरों से करनी होगी – उपायुक्त…..*

    आज दिनांक 01 जून 2020 को उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.) एवं उप विकास आयुक्त जामताड़ा श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा द्वारा *पानी रोको पौधा रोपो* अभियान की शुरूआत फतेहपुर प्रखंड के पंचायत/ग्राम शिमला डंगाल में बिरसा मुंडा आम बागवानी योजना से किया गया।

    उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.) ने पंचायत/ग्राम फतेहपुर प्रखंड के पंचायत/ग्राम शिमला डंगाल में मनरेगा के तहत बिरसा मुंडा आम बागवानी योजना का शुभारंभ नारियल फोड़कर किया गया।

    *कार्य के दौरान बनाए रखें, समाजिक दूरी-उपायुक्त……..*

    उपायुक्त जामताड़ा एवं उप विकास आयुक्त जामताड़ा के द्वारा कार्यस्थल पर श्रमदान भी किया गया। साथ ही उपस्थित श्रमिकों को मास्क दिया गया सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए कार्य करने को कहा गया।

    जामताड़ा जिला में *एक जून से पानी रोको, पौधा रोपो अभियान* शुरुआत कर दिया गया है। इस योजना के तहत यह अभियान सरकार द्वारा हाल में शुरू की गई तीन योजनाओं में से एक का हिस्सा है। उन्होंने मिशन मोड पर योजनाओं पर काम करने का निर्देश दिया है।

    उपायुक्त जामताड़ा द्वारा जानकारी दी गई कि *पानी रोको पौधा रोपो अभियान* के अंतर्गत तीन योजनाएं शुरू हुई हैं : माननीय मुख्यमंत्री ने चार मई को तीन योजनाओं 1.नीलांबर-पीतांबर जल समृद्धि योजना,2. बिरसा हरित ग्राम योजना और 3. वीर शहीद पोटो हो खेल योजना की शुरुआत की थी। इन पर जिला में काम शुरू हो गया है। नीलांबर-पीतांबर जल समृद्धि योजना के तहत ऊपरी जमीन की मेढ़बंदी, खेत की मेढ़बंदी, नाला पुनर्जीवन कार्य, सोख्ता गड्ढा आदि योजनाओं का चयन कर काम करवाना है। वहीं बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत फलदार पेड़ लगवाना है। वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के तहत सभी पंचायतों खेल के मैदान का निर्माण होगा।

    *हर गांव के टोला में पांच योजनाओं पर काम* उपायुक्त जामताड़ा ने लक्ष्य हासिल करने के लिए हर गांव के टोला में तीन योजनाओं के अधीन कम से कम पांच कार्यों को संचालित करने का निर्देश दिया है। जिससे अधिक से अधिक मजदूरों को रोजगार मिल सके।

    *जिनका जाॅब कार्ड नहीं है, उसका शीघ्र जाॅब कार्ड बनाएं*

    जिसका जॉब कार्ड नहीं बना है उनका जॉब कार्ड बनाए ताकि उन सबको रोजगार उपलब्ध हो सके। साथ ही मजदूरों को रोजगार कार्ड का भी वितरण उपायुक्त जामताड़ा एवं उप विकास आयुक्त द्वारा किया गया।

    *जल संरक्षण हमारी सबसे बड़ी चुनौती – उपायुक्त…..*

    *आने वाली पीढ़ी के लिए हमें पानी को बचाना होगा – उपायुक्त…*

    उपायुक्त ने लोगों से कहा कि जल संरक्षण एवं वर्षा जल संग्रहण, तालाब एवं अन्य जल संग्रहण सरंचनाओं का जीर्णोद्धार, बोरवेल रीचार्ज एवं अन्य संरचनाओं के माध्यम स्व भू -जल भरण तथा वेस्ट वाटर का पुनरुपयोग करते हुए जल संरक्षण की दिशा में सभी को आना चाहिए। अगर हम चाहते हैं कि हमारी आने वाली पीढ़ी को जल की समस्या ना हो तो इसके लिए हमें पानी को बचाना होगा।

    आगे उपायुक्त ने कहा कि जल संरक्षण व वर्षा के पानी को रोकना,पानी का पुन: उपयोग व जल संरचनाओं की रिचार्जिग, हमारी प्राथमिकता व आवश्यकता है। हर व्यक्ति को जल संरक्षण की शुरुआत अपने घरों से करने की आवश्यकता है। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि हमारी सबसे बड़ी चुनौती जल संरक्षण की है। जल संरक्षण के उपायों को क्रियान्वित करना होगा। इसके तहत लोगो को जल संरक्षण की दिशा में जागरूक करने,भू गर्भ जल स्तर को बनाये रखने, बर्बाद हो रहे वर्षा जल को जलाशयों तक पहुंचाने का सुगम रास्ता सुनिश्चित करना है। उपायुक्त ने कहा कि जल संरक्षण के माध्यम से नीचे जा रहे जल स्तर को बढ़ाया जा सकता है।

    मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, फतेहपुर श्री मुकेश कुमार, परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान, मुखिया,जेई सहित अन्य उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवेव टेलीकास्ट से हुआ तीन दिवसीय आनंद मार्ग के पुरोधा प्रमुख आचार्य विश्वदेवानंद अवधूत जी का प्रवचन
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    June 26, 2026

    तिसरी में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा ऑटो बाइक से टकराकर पलटा, 8 घायल, दो रेफर

    June 26, 2026

    28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, गिरिडीह में 4.91 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    तिसरी में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा ऑटो बाइक से टकराकर पलटा, 8 घायल, दो रेफर

    28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, गिरिडीह में 4.91 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    जहानाबाद, अपने पिस्टल से गोली चलने से stf जवान की मौत।

    जमशेदपुर के चाकुलिया क्षेत्र में भोजन और पानी की तलाश में भटक रहा ‘रामलाल’ हाथी गुरुवार शाम चांडिल बांध की बायीं नहर की सर्विस सड़क पर पहुंच गया.

    जमशेदपुर: आजादनगर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी पुलिस रिमांड पर, हथियार बरामद

    रामगढ़ सदर अस्पताल के मॉड्यूलर ओटी में एसी ब्लास्ट के बाद आग, सभी मरीज सुरक्षित

    पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य में तेजी से सुधार

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.