Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वीप के नोडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड

    स्वीप के नोडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वीप के नोडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक

    विधानसभा निर्वाचन 2019 के मद्देनजर आज स्वीप के नोडल पदाधिकारी-सह-जिला योजना पदाधिकारी अजय कुमार की अध्यक्षता में स्वीप के सभी सहायक नोडल पदाधिकारी के साथ बैठक की गई। बैठक में स्वीप कैलेंडर के मुताबिक अब तक की प्रगति पर चर्चा की गई तथा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को और व्यापक स्तर पर आयोजित करने पर विस्तार से विमर्श किया गया तथा नोडल पदाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित अन्य पदाधिकारियों से भी इसपर राय मांगा गया ताकि जिला प्रशासन की पहुंच प्रत्येक मतदाताओं तक हो सके।

    *ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंचना हमारा लक्ष्य- अजय कुमार*

    नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में मतदाता जागरूकता संबंधित कई कार्यक्रमों का आयोजन प्रतिदिन किये जा रहे हैं ऐसे में इसे और गतिशीलता प्रदान करना जिला प्रशासन का उद्देशय है। गौरतलब है कि स्वीप कैलेंडर के मुताबिक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तथा कुछ सूचिबद्ध हैं जो आने वाले दिनों में आयोजित किए जाएंगे यथा- एलईडी वैन से प्रचार-प्रसार, मतदाता जागरूकता सदस्यों के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, विभिन्न कंपनियों के निकास द्वारा पर छुट्टी के समय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, विद्यालयों में वाद-विवाद-चित्रांकन प्रतियोगिता, फेस पेंटिंग, साइकिल रैली, सेविका-सहायिका के सहयोग से प्रचार-प्रसार, एनएसएस वॉलंटियर के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम, मिलेनियम मतदाता हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, मॉल, बाजार में रंगोली प्रतियोगिता,फ्लैश मॉब, दिव्यांग मतदाताओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम, रात्रि चौपाल, सिनेमा हॉल में वीडियो क्लीप के माध्यम से प्रसार-प्रसार, प्रभात फेरी, कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों को चिन्हित करते हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, लोकनृत्य के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम, किसी एक स्थल में अलग-अलग इवेंट आयोजित करना यथा- टग ऑफ वॉर, वॉलीबॉल प्रतियोगिता या खेल से जुड़े दूसरे आयोजन तथा संगीत, नृत्य से संबंधित कार्यक्रम आदि।

    स्वीप के नोडल पदाधिकारी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों के मुकाबले कम होता है ऐसे में जिला प्रशासन की कोशिश है कि शहरी क्षेत्रों में व्यापक तौर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं जिससे आसन्न विधानसभा चुनाव में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केन्द्रों तक अवश्य पहुंचें।

    बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवेन्द्र कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक विनित कुमार, जिला* *जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, सहायक* *निदेशक-सामाजिक सुरक्षा निवेदिता राय, जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जगदीश* *यादव, मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय, जेएनएसी के प्रतिनिधि तथा* *अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविष्णु श्रीधर वाकणकर जी की जनशताब्दी कार्यक्रम पर हुई चर्चा
    Next Article बीडीओ ने मुखिया व जलसहिया को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता करने का दिया निर्देश

    Related Posts

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.