Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सौरभ-आनंद स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन जिन्दपुर ने चेरिया बरियारपुर को हराया
    Uncategorized

    सौरभ-आनंद स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन जिन्दपुर ने चेरिया बरियारपुर को हराया

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संतोष चौरसिया की रिपोर्ट
    वीरपुर बेगूसराय

    बीपीएस हाई स्कूल वीरपुर के मैदान में शनिवार को सौरभ-आनंद स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। उद्घाटन मैच में जिन्दपुर की टीम ने चेरिया बरियारपुर को 73 रनों से पराजित कर दिया। इससे पहले जिन्दपुर टीम के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसने 20 ओवर के मैच में 19.3 ओवर खेल कर 189 रन बनाए। जवाब में चेरिया बरियारपुर की टीम 16 ओवर में 118 रन बना कर ऑल आउट हो गई। इस तरह 73 रनों के भारी अंतर से जीत दर्ज कर जिन्दपुर की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। विजेता टीम के खिलाड़ी दुर्गेश कुमार ने बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने 39 गेंद पर शानदार 73 रन बनाए। दुर्गेश ने 3 विकेट भी चटकाए। उन्हें मेन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के निर्णायक मो शोएब व गोपाल मिश्र थे। मैच के उद्घोषक मोहम्मद आबिद, व नैयर थे जबकि स्कोरर के रूप में कुलजीत कुमार मौजूद थे।टूर्नामेंट का उद्घाटन बछवाड़ा के विधायक सुरेन्द्र मेहता,प्रमुख मीना देवी व पंसस रीता देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। विधायक ने कहा कि खेल-कूद छात्रों के लिए बेहद जरूरी है। यह शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का सबसे बेहतर उपाय है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलते हुए अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर जिलापरिषद प्रतिनिधि रौशन चौरसिया,पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार,पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह,पंकज सिंह,चुन्नू कुमार चंदन,कुंदन कुमार,संजय कुमार,अभिनव गुप्ता, रामप्रवेश चौरसिया, रामकुमार,अमित कुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरिवारवालों ने ही कर दी चांद की हत्या:चाँदनी खातून
    Next Article एम एल सी प्रत्याशी मनोहर यादव ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को किया सम्मानित

    Related Posts

    भारतीय सेना के जवान दीप नारायण सिंह का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर तो उमड़ा जनसैलाब

    May 23, 2026

    डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    May 21, 2026

    जमशेदपुर में जंगली जानवर से दहशत, मकदमपुर के घर में घुसा संदिग्ध तेंदुआ; इलाके में अफरा-तफरी

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.