Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सैमसंग को गैलेक्सी नोट 20 श्रृंखला के भारतीय बाजार में बेहतर प्रदर्शन का भरोसा
    Breaking News Business Headlines

    सैमसंग को गैलेक्सी नोट 20 श्रृंखला के भारतीय बाजार में बेहतर प्रदर्शन का भरोसा

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली. स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग को अपनी ‘गैलेक्सी नोट20’ श्रृंखला के भारतीय बाजार में बेहतर प्रदर्शन का भरोसा है. भारतीय बाजार में यह श्रृंखला 28 अगस्त से उपलब्ध होगी. सैमसंग के भारतीय मोबाइल कारोबार के निदेशक आदित्य बब्बर ने कहा कि इसकी बड़ी वजह पिछले दिनों में संभावित खरीदारों की ओर से गहरी रुचि दिखाना है. सैमसंग ने इस महीने की शुरुआत में अपनी ‘नोट20’ श्रृंखला, ‘फोल्ड2’ स्मार्ट फोन और तीन अन्य स्मार्ट उपकरणों को पेश किया था.

    बब्बर ने कहा, “हम नोट20 को लेकर बहुत उत्साहित हैं. यह फोन ऐसे समय में बाजार में आया है जब काम और गेमिंग के लिए फोन के उपयोग का फर्क धुंधला पड़ रहा है. हमें भरोसा है कि नोट20 एक ऐसा फोन है जो ग्राहकों की गेमिंग और काम की उत्पादकता से जुड़ी दोनों तरह की जरूरतों को पूरा करेगा.” उन्होंने कहा कि कंपनी की नोट श्रृंखला को पहले भी ग्राहकों ने पसंद किया है. नोट20 के लिए प्री-बुकिंग की सूचना देने के लिए पंजीकरण पिछले हफ्ते शुरू किया गया और यह पिछले साल पेश नोट10 के मुकाबले दोगुना यानी पांच लाख है.

    प्री-बुकिंग की सूचना देने का पंजीकरण कंपनियों को फोन के बारे में रुचि रखने वाले ग्राहकों की जानकारी देता हैं. यह कंपनी के लिए संभावित ग्राहक होते हैं जिनके फोन बाजार में आते ही खरीदने की संभावना होती है. कंपनी का नोट20 उसके स्टायलस एस पेन के साथ आता है. इसमें 6.7 इंच की स्क्रीन, पीछे तीन कैमरा 64 मेगा पिक्सल एवं दो 12 मेगापिक्सल और 10 मेगा पिक्सल का सेल्फी कैमरा है. इसकी कीमत 77,999 रुपये से शुरू होती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को हुआ लंग्स कैंसर, कोमल नाहटा का ट्वीट
    Next Article कर्नाटक: चित्रदुर्ग में बस बनी आग का गोला, 5 यात्री जिंदा जले- 27 घायल

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.