कृष्णा चौधरी की रिपोर्ट
बेगूसराय : ग्रामीण विकास विभाग बेगूसराय में सहायक प्रयोजन पदाधिकारी के रूप में कार्यरत अर्चना गुप्ता सेवानिवृत्त हूई। इस अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस मौके पर उनको पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने उनके कुशल व्यवहार एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रसंशा की। वक्ताओं ने कहा कि श्रीमति अर्चना गुप्ता गत 33 वर्षों से बीडीओ, सीडीपीओ, एक्जीक्यूटिव मजिस्टेट, महिला प्रसार पदाधिकारी सहित कई प्रशासनिक पदों पर सेवा प्रदान करते हुए महिला सशक्तिकरण में अपनी अलग पहचान बनाई है। जो आने वाली पीढ़ी के लिए एक मिसाल कायम करेगी। बेगुसराय के अलावे प्रायः सभी कार्य स्थलों पर उनकी सेवा व्यवहार की प्रशंसा सहकमी, विभाग के उच्चाधिकारी सहित क्षेत्र की जनता करती आई है। इस अवसर पर डीडीसी सुशांत कुमार, विभागिये कर्मी, आशीष कुमार, प्रो रवि कांत आनंद उपस्थित थे। अंत में श्रीमती अर्चना गुप्ता स्मृति चिन्ह देकर शेष को सुखमय जीवन की शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया।

