Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अमिताभ चौधरी बने जेपीएससी के चेयरमैन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड

    सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अमिताभ चौधरी बने जेपीएससी के चेयरमैन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 28, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अमिताभ चौधरी बने जेपीएससी के चेयरमैन

    राम कंडे मिश्रा
    अपने समय के तेज तरार आईपीएस अधिकारी रहे अमिताभ चौधरी झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के नए चेयरमैन होंगे . राज्य सरकार की अनुशंसा पर राज्यपाल द्रोपति मुर्मू ने उनकी नियुक्ति की है. पिछले कुछ माह से जेपीएससी के अध्यक्ष का पद खाली था. जिसकी वजह से सरकारी नियुक्तियों में बाधा आ रही थी . उनकी नियुक्ति के बाद से जेपीएससी के कार्यों में तेजी आएगी . वैसे तो इस पद के लिए कई लोगों के नाम की चर्चा थी, लेकिन अंततः सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अमिताभ चौधरी को इस पद के योग्य पाया. अमिताभ चौधरी की पहचान एक निष्ठावान और कर्मठ आईपीएस अधिकारी के रूप में रही है. उन्होंने आई जी के पद से इस्तीफा देकर स्वैच्छिक सेवानिवृत्त ले ली थी. वर्तमान में वे जेएससीए (झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन) के अध्यक्ष हैं . इसके पहले अमिताभ चौधरी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव भी रह चुके हैं . उनकी नियुक्ति से जेपीएससी के कार्य प्रणाली में सुधार आएगा. घपला घोटालों की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी और जेपीएससी का कार्य नियमित रूप से चलेगा.
    अमिताभ चौधरी का संक्षिप्त परिचय :-
    1984 बैच के आईपीएस अधिकारी अमिताभ चौधरी ने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़कपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी . इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे टाटा स्टील में बातौर जीटी के रूप में काम किए . इसी दौरान प्रथम प्रयास में ही अमिताभ चौधरी ने यूपीएससी की परीक्षा पास की और भारतीय पुलिस सेवा के लिए चुन लिए गए . सर्विस के दौरान वे 1999 से 2001 तक जमशेदपुर के एसपी रहे. जमशेदपुर एसपी के पद पर रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण काम किए और पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार किया. एक बार उन्होंने कहा था की पुलिस में सुधार के बाद अपराध स्वत: कंट्रोल में आ जाएगा . वे रांची के सीनियर एसपी भी रहे. पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने क्रिकेट के क्षेत्र में योगदान देकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई . वे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से जुड़े और संयुक्त सचिव के पद पर भी रहे . इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के साथ बतौर मैनेजर उन्होंने कई देशों का दौरा भी किया. झारखंड अलग होने के बाद जेएससीए के अध्यक्ष बनाए गए और कई सुधार भी किया. अमिताभ चौधरी ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई थी. उन दिनों वह जेएससीए के अध्यक्ष हुआ करते थे. रांची का जेएससीए स्टेडियम अपनी देखरेख में उन्होंने बनवाया और उसे एक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का दर्जा दिलवाया. उनके प्रयास से ही रांची में कई अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले गए .

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला पुलिस एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार महतो ने गरीब छात्र के उच्च शिक्षा का खर्च उठाया
    Next Article बिहार की पहचान बचानी है। तो महागठबंधन को सत्ता में आने से रोकना होगा -योगी आदित्यनाथ

    Related Posts

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    June 6, 2026

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.