Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला पुलिस एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार महतो ने गरीब छात्र के उच्च शिक्षा का खर्च उठाया
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड धर्म

    जिला पुलिस एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार महतो ने गरीब छात्र के उच्च शिक्षा का खर्च उठाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला पुलिस एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार महतो ने गरीब छात्र के उच्च शिक्षा का खर्च उठाया
    जमशेदपुर जिला पुलिस एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार महतो पुलिस सेवा के साथ-साथ सामाजिक सेवा कार्यों में भी रूचि रखते हैं . अपने व्यस्ततम सर्विस में से कीमती समय निकालकर समाज के गरीबों और पिछड़ों की बढ़ चढ़कर मदद भी करते हैं . कई बार तो उन्होंने पुलिस सेवा से हटकर गरीबों के इलाज का निजी तौर पर खर्च उठाया है . झारखंड की माटी से मोह रखने वाले संतोष कुमार महतो गरीबों का दर्द समझने वाले हैं . क्योंकि इसी पीड़ा से उठ कर वे अपने छोटे से मुकाम पर पहुंचने में सफल हुए हैं. बुधवार को उन्होंने एक गरीब ग्रामीण बच्चे के उच्च शिक्षा का खर्च का बीड़ा उठाया. एक छोटे से कार्यक्रम में उन्होंने उस होनहार लड़के के शिक्षा में होने वाले पहले माह का खर्च का एक चेक उसे प्रदान किया. धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत बिन्हधा ग्राम के लखिन्दर मुर्मु पिता भूतनाथ मुर्मू का इस वर्ष मैट्रिक में जमशेदपुर जिला में टॉप 10 में 6वा स्थान रहा. लखींद्र मुर्मू का परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है. उसके इंटरमीडिएट एंव उच्च शिक्षा में होने वाले खर्च का वहन संतोष कुमार महतो, सचिव झारखंड पुलिस एसोसिएशन, जमशेदपुर के द्वारा करने का निर्णय लेते हुये आज दिनांक 28 अक्टूबर 2020 को उन्होंने झारखंड पुलिस एसोसिएशन जमशेदपुर के कार्यालय में पहली माह का मासिक खर्च का चेक दिया गया। उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष इंटरमीडिएट में जमशेदपुर जिला में टॉप 10 में 7वा रैंक प्राप्त करनेवाली कल्याणी महतो, ग्राम खेड़वा, थाना-पटमदा, जिनके भी उच्च शिक्षा में होनेवाले खर्च का वहन भी संतोष कुमार महतो के द्वारा किया जाता है. श्री महतो ने मासिक चेक देते हुए लखिन्द्र मुर्मु को उच्च शिक्षा के लिये प्रेरित किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरालोसपा प्रत्याशी विजय पासवान ने किया रोड शो,भारी संख्या में शामिल हुए समर्थक
    Next Article सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अमिताभ चौधरी बने जेपीएससी के चेयरमैन

    Related Posts

    अग्रवाल समाज में बदलते समीकरण, युवा अभिषेक ‘गोल्डी’ की बढ़ती स्वीकार्यता

    October 7, 2026

    हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक

    October 7, 2026

    रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    October 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Twindor robi przerwy: Dlaczego timery pomagają

    Rizk iOS-app Installasjonsveiledning

    Casoola No Deposit Promo Codes via E-mail: Hoe je oplichting herkent

    अग्रवाल समाज में बदलते समीकरण, युवा अभिषेक ‘गोल्डी’ की बढ़ती स्वीकार्यता

    Avia Masters: Where High-Stakes Strategy Meets the Skies

    हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक

    रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने आयोजित की विकसित भारत स

    श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हों

    दुमका की राजनीति से भी गहरा रहा रूपी सोरेन का रिश्ता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.