Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर PM मोदी बोले- राम या रहीम भक्ति से ऊपर है राष्ट्रभक्ति
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर PM मोदी बोले- राम या रहीम भक्ति से ऊपर है राष्ट्रभक्ति

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 9, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर PM मोदी बोले- राम या रहीम भक्ति से ऊपर है राष्ट्रभक्ति
      सीजेआई रंजन गोगाई (CJI Ranjan Gogai)ने कहा कि विवादित जमीन राम लला विराजमान (Ram Lalla Virajman) को दी जाए. वहीं सुन्नी वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ जमीन देने का भी फैसला दिया.
      नई दिल्ली. अयोध्या मामले (Ayodhya case) में सुप्रीम कोर्ट ने अब तक का सबसे बड़ा फैसला सुना दिया है. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने विवादित जमीन रामलला विराजमान (Ram Lalla Virajman) को देने का आदेश जारी किया है. सुप्रीम कोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने ट्वीट करते हुए कहा, देश के सर्वोच्च न्यायालय ने अयोध्या पर अपना फैसला सुना दिया है. इस फैसले को किसी की हार या जीत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए.
      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला कई वजहों से महत्वपूर्ण है. यह बताता है कि किसी विवाद को सुलझाने में कानूनी प्रक्रिया का पालन कितना अहम है. हर पक्ष को अपनी-अपनी दलील रखने के लिए पर्याप्त समय और अवसर दिया गया. न्याय के मंदिर ने दशकों पुराने मामले का सौहार्दपूर्ण तरीके से समाधान कर दिया.
      यह फैसला न्यायिक प्रक्रियाओं में जन सामान्य के विश्वास को और मजबूत करेगा. हमारे देश की हजारों साल पुरानी भाईचारे की भावना के अनुरूप हम 130 करोड़ भारतीयों को शांति और संयम का परिचय देना है. भारत के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की अंतर्निहित भावना का परिचय देना है.
      गौरतलब है कि सीजेआई रंजन गोगोई ने फैसला सुनाया कि मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाया जाए साथ ही केंद्र सरकार तीन महीने में इसकी योजना बनाए. वहीं सुन्नी वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ जमीन देने का भी फैसला किया गया है. सीजेआई ने कहा कि ये पांच एकड़ जमीन या तो अधिग्रहित जमीन से दी जाए या फिर अयोध्या में कहीं भी दी जाए. वहीं 2.77 एकड़ विवादित जमीन पर सरकार का अधिकार रहेगा.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअयोध्या फैसले पर कांग्रेस बोली, मामले का राजनीतिकरण करने के लिए बीजेपी के दरवाजे बंद
    Next Article ईद मिलादुन्नबी के पूर्व संध्या पर बच्चियों ने निकाली जुलूस-ए-मोहम्मदी

    Related Posts

    तुरामडीह माइंस मैनेजर के पद पर वर्षों से जमे अधिकारी के मामले की समीक्षा करेगा UCIL प्रबंधन

    October 12, 2026

    दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में पूर्व आईएएस और बेटे ने यात्री को पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

    October 12, 2026

    पूर्वी अफ्रीका के जिबूती से यमन जा रही नाव समुद्र में समाई, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत

    October 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    तुरामडीह माइंस मैनेजर के पद पर वर्षों से जमे अधिकारी के मामले की समीक्षा करेगा UCIL प्रबंधन

    When You Can Actually Withdraw WinSpirit Welcome Bonus Winnings

    दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में पूर्व आईएएस और बेटे ने यात्री को पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

    पूर्वी अफ्रीका के जिबूती से यमन जा रही नाव समुद्र में समाई, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत

    राहुल गांधी ने कहा- जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता, जारी रहेगा प्रदर्शन, RSS वाले महिलाओं को पीट रहे

    पंजाब : परगट सिंह ने संभाली कांग्रेस की कमान, बोले-किसानों, युवाओं के हकों की लड़ाई लड़ेगी पार्टी

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया बड़ा दावा : रूस-यूक्रेन के बीच तत्काल प्रभाव से लागू हुआ एनर्जी सीजफायर

    जेएनयू से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने,

    राजस्थान : बीजेपी के पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, क्रेशर प्लांट विवाद में 80 लोगों पर हमले का आरोप

    फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी ने सीजेपी से तोड़ा नाता, कहा- मेरा पार्टी से कोई संबंध नहीं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.