Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम योगी बोले- किसानों को MSP का पूरा लाभ दिलाना सरकार की मंशा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    सीएम योगी बोले- किसानों को MSP का पूरा लाभ दिलाना सरकार की मंशा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 31, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का पूरा लाभ दिलाना राज्य सरकार की मंशा है. मुख्यमंत्री ने एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि उनकी सरकार की मंशा है कि किसानों को एमएसपी का पूरा फायदा मिले. उन्होंने कहा कि इसी के मद्देनजर धान खरीद के काम में तेजी लाने की हिदायत दी गई है.

    योगी ने दुग्ध उत्पादन के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि इसके लिए ज्यादा से ज्यादा गांव में दुग्ध समितियों का गठन किया जाए. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों का गठन करते हुए इन्हें डेयरी परियोजनाओं से जोड़ा जाए. उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों को गो-आश्रय स्थलों की नियमित निगरानी करते हुए इनकी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं.

    मुख्यमंत्री ने विरासत अभियान को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश दिए और कहा कि इस मुहिम के दौरान प्रदेश के सभी ग्रामों में समयबद्ध ढंग से कार्यवाही करते हुए निर्विवाद उत्तराधिकार को खतौनियों में दर्ज किया जाए. मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में आगामी माघ मेले की सभी तैयारियां गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने की हिदायत देते हुए मेले में आने वाले श्रद्धालुओं विशेषकर कल्पवासियों और साधु-संतों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. उन्होंने माघ मेला परिसर में कोविड-19 के प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि मेले के दौरान स्वच्छता और सैनिटाइजेशन के विशेष प्रबन्ध किए जाएं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयमन: अदन हवाई अड्डे पर विस्फोट में 26 की मौत
    Next Article कोरोना के चलते नए साल में दिल्ली में नाइट कर्फ्यू, यूपी में नई गाइडलाइन

    Related Posts

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    June 25, 2026

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    June 25, 2026

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.