आज दोपहर को बहरागोड़ा मुख्य बाजार के समीप शीतला मंदिर के पीछे बेबी करण के घर में अचानक सिलेंडर के पाइप फट जाने से आग लग गया जिससे बेबी करण के घर में रखे सारा सामान जलकर खाक में तब्दील हो गया बेबी करन के छाता मरम्मत का काम एवं छाता तथा अन्य सामान बेचने का काम करते हैं लगभग ₹200000 की सामान वेबि के घर में रखे थे जो जलकर खाक में तब्दील हो गया घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची इससे पहले सारा सामान जलकर खाक में तब्दील हो गया
घटना के अनुसार बेबी करण के घर में गैस से खाना बनाने का काम किया जा रहा था अचानक पाइप फट जाने से गैस में आग लग गया तथा पूरे घर में आग लग गई जिससे सारा सामान घर में रखे जलकर खाक में तब्दील हो गया गैस सिलेंडर जलते ही मिंटू नायक के द्वारा गैस सिलेंडर को जलते अवस्था में जान जोखिम में डालकर गैस सिलेंडर को बंद किया गया जिसके बाद आग काबू पर पाया गया गैस सिलेंडर फटने से बच गया तथा स्थानीय लोगों ने डीप बोरिंग कि पानी से आग को काबू में लाया
घटना की सूचना पाकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा दिनेशानंद गोस्वामी घटनास्थल पर पहुंचे तथा अंचलाधिकारी हीरा कुमार से इसकी जानकारी दी तथा पीड़ित परिवार को क्षतिपूर्ति की राशि मुहैया कराने के लिए आग्रह किया अंचलाधिकारी हीरा कुमार ने डॉक्टर गोस्वामी को आश्वस्त किया कि तत्काल कर्मचारी भेजी जाएगी तथा आपदा विभाग से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा

