Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साल 2021 में 200 म‍िसाइलें दागने की योजना बना रहा रूस
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    साल 2021 में 200 म‍िसाइलें दागने की योजना बना रहा रूस

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मास्‍को. अमेरिका और नाटो के यूरोपीय सदस्‍य देशों के साथ बढ़ते तनाव के बीच रूस ने ऐलान किया है कि वह साल 2021 में 200 से ज्‍यादा मिसाइलों का परीक्षण करेगा. रूस ने यह घोषणा ऐसे समय पर की है जब उसकी बेहद घातक ‘सतान 2’ हाइपरसोनिक अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल जल्‍द ही बनकर तैयार होने जा रही है. रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के नेतृत्‍व में 200 मिसाइलों का परीक्षण किया जाएगा.

    रूस ने इससे पहले भी वर्ष 2020 में भी करीब 200 मिसाइलों का ही परीक्षण क‍िया था. रूस की समाचार एजेंसी तास ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा, ‘साल 2021 में स्‍ट्रेटजिक मिसाइल फोर्स विभ‍िन्‍न स्‍तरों पर 200 अभ्‍यास करेगी. इसमें मिसाइल रेजिमेंट और मिसाइल डिविजन के रणनीतिक और विशेष अभ्‍यास शामिल हैं. अभ्‍यास के दौरान गति‍विध‍ियों की आक्रामकता में बदलाव देखने को मिलेगा.’

    रूस इस समय अपनी आरएस-28 सरमत अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल को फ्लाइट ट्रायल के लिए तैयार कर रहा है. इसके बारे में कहा जाता है, यह मिसाइल किसी भी एयर डिफेंस सिस्‍टम को तबाह कर सकती है. देश के उपरक्षामंत्री ने कहा है कि इस तरह के ट्रायल निकट भविष्‍य में होंगे. एक अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक सरमत या सतान 2 मिसाइल 10 हजार से लेकर 18 हजार किमी तक मार कर सकती है. रूस की इस महाविनाशक मिसाइल को लेकर नाटो देशों में दहशत का माहौल है.

    इस मिसाइल की विध्‍वंसक क्षमता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता कि इसके एक ही वार से पूरे फ्रांस को तबाह किया जा सकता है. आरएस-18 मिसाइल अपने साथ एक विशाल थर्मोन्‍यूक्लियर बम या 16 छोटे परमाणु बम एक साथ ले जा सकती है. यही नहीं रूस की सुरक्षाबल चाहें तो थर्मोन्‍यूक्लियर बम के साथ छोटे परमाणु बम भी फिट करके इस मिसाइल को दाग सकते हैं. इस मिसाइल के बारे में खास बात यह है कि इसका एक-एक वॉरहेड अलग-अलग लक्ष्‍य को तबाह कर सकता है. आरएस-18 मिसाइल सोवियत डिजाइन पर आधारित एसएस-18 की जगह लेगी. एसएस-18 दुनिया की सबसे भारी अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनू सूद को बीएमसी ने बताया आदतन अपराधी, कहा- दो बार हो चुकी है अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
    Next Article प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 5 वर्ष पूरे, PM मोदी ने लाभार्थियों को दी बधाई

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.