*
*सामान्य प्रेक्षक ने किया विभिन्न कोषांगों का निरीक्षण*
*विधानसभा चुनाव 2019 के सफल संचालन हेतु सामान्य प्रेक्षक डाॅ0 एम आर रवि (भा0प्र0से0) ने आज दिनांक 03.12.2019 को विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर गठित विभिन्न कोषांगों में किये जा रहे निर्वाचन संबंधी कार्याें का अवलोकन किये।*
*निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र कुमार सिन्हा, वरीय पदाधिकारी निर्वाचन कोषांग श्री रामवृक्ष महतों सामान्य प्रेक्षक के साथ मौके पर मौजूद थे एवं उन्हें कोषांगों से रूबरू करा रहे थे।*
*निरीक्षण के दौरान उन्होंने मीडिया/एमसीएमसी कोषांग का निरीक्षण किया एवं वहां उन्होंने एमसीएमसी कोषांग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। टेलीवीजन के माध्यम से पेड न्यूज पर नजर बनाये रख रहे कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।*
*मौके पर प्रभारी पदाधिकारी मीडिया/एमसीएमसी कोषांग श्रीमति कंचन कुमारी भुदोलिया ने सामान्य प्रेक्षक को बताया कि मीडिया/एमसीएमसी कोषांग द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों जैसे- प्रतिदिन पेड न्यूज का प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अनुश्रवण किया जा रहा है। सामान्य प्रेक्षक ने प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किए जा रहे पेड न्यूज की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने प्रेस कतरन के फाइलिंग का अवलोकन किया। वहीं जानकारी प्राप्त कर सामान्य प्रेक्षक ने अपनी संतुष्टि जाहिर की एवं वहीं कोषांग के संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।*
*इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र कुमार सिन्हा, वरीय पदाधिकारी निर्वाचन कोषांग श्री रामवृक्ष महतों, प्रभारी पदाधिकारी मीडिया कोषांग श्रीमति कंचन कुमारी भुदोलिया, कोषागार पदाधिकारी श्री रवि रौशन, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री अक्षय कुमार तिवारी, प्रधान लिपिक श्री दिलीप कुमार सहित अन्य मौजूद थे।*

