Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सही कागजात नहीं पाने पर 4 बाइक को डीटीओ ने थाना को किया सुपुर्द
    Breaking News झारखंड

    सही कागजात नहीं पाने पर 4 बाइक को डीटीओ ने थाना को किया सुपुर्द

    Nijam KhanBy Nijam KhanJuly 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ■ *जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भूदोलिया द्वारा आज कुंडहित में वाहन जांच किया गया इस दौरान आवश्यक कागजात नहीं होने के कारण 4 बाइक को सीज कर थाने में जमा किया गया।*

    ■ *जीवन मूल्यवान है इसकी रक्षा स्वयं करनी होगी, इसलिए वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट एवं फेस मास्क पहन कर ही यात्रा करें – श्रीमती कंचन कुमारी भूदोलिया, जिला परिवहन पदाधिकारी, जामताड़ा।*

    आज दिनांक 12 जुलाई 2020 को जिला परिवहन पदाधिकारी, जामताड़ा श्रीमती कंचन कुमारी भूदोलिया द्वारा कुंडहित प्रखंड के समीप दोपहिया वाहनों की जांच की गई।
    इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा आने जाने वाले सभी दोपहिया वाहनों की कड़ाई से जांच की गई। दोपहिया वाहनों के जांच के दौरान हेलमेट, वाहन के कागजात, मास्क की जांच की गई। जिसमें मास्क एवं हेलमेट नहीं पहने वाहन चालकों को अगली बार से हेलमेट एवं मास्क का प्रयोग की चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया तो वहीं आवश्यक कागजात नहीं रहने के कारण जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा 4 बाइक को सीज करते हुए संबंधित थाना में जमा करा दिया गया।
    इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भूदोलिया ने आने जाने वाले बाइक सवारों से कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सुरक्षित सफर करने हेतु अपील भी की साथ ही कहा कि घरों से बाहर निकलते समय मास्क अवश्य रूप से पहन कर निकले तथा सामाजिक दूरी का हर हाल में पालन करें। ताकि आप और आपका परिवार सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा कि हेलमेट एवं सीट बेल्ट नहीं पहनने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में लोग असामयिक काल के गाल में समा जाते हैं। जीवन मूल्यवान है इसकी रक्षा आपको स्वयं करनी होगी इसलिए सुरक्षित होकर यात्रा करें। साथ ही उन्होंने वाहन के सभी जरूरी कागजात जैसे का वाहन का बीमा, प्रदूषण, फिटनेस आदि को अपडेट रखें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला आपूर्ति पदाधिकारी ने पीडीएस डीलरों को दिया निर्देश,कहा 2 दिनों के अंदर प्रवासी मजदूरों का ऑनलाइन प्रविष्टि तैयार कर 2 महीने का दे राशन व अनाज
    Next Article बागडेहरी थाना को प्रशासन ने किया सील,थाना प्रभारी समेत 17 पुलिसकर्मी को किया गया हम क्वॉरेंटाइन

    Related Posts

    डीवीसी मोड़ पर टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत, चालक फरार

    May 19, 2025

    जमशेदपुर: फेयर प्राइस डीलरों ने राशन वितरण व्यवस्था में बदलाव और लंबित कमीशन भुगतान की उठाई मांग

    May 19, 2025

    ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा मंत्री विजय शाह की माफी ठुकराई, कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी के मामले में SIT के गठन का आदेश

    May 19, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    डीवीसी मोड़ पर टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत, चालक फरार

    जमशेदपुर: फेयर प्राइस डीलरों ने राशन वितरण व्यवस्था में बदलाव और लंबित कमीशन भुगतान की उठाई मांग

    ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा मंत्री विजय शाह की माफी ठुकराई, कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी के मामले में SIT के गठन का आदेश

    राष्ट्रपति जी महाराष्ट्र मुख्य सचिव, डीजीपी और महाराष्ट्र पुलिस कमिश्नर के खिलाफ कार्रवाई करें न्यायपालिका का असम्मान अस्वीकार्य : मंच

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    अब भी पाक नहीं संभला तो उसका सर्वनाश अवश्यंभावी

    शस्त्र और शास्त्र की लड़ाई

    सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में थरूर को शामिल करने पर कांग्रेस को परहेज क्यों ?

    बड़बिल पुलिस ने आयरन चोरी के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.