Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम’’ का आयोजन कल से प्रखंड व पंचायत स्तर पर किया जायेगा
    Breaking News झारखंड

    सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम’’ का आयोजन कल से प्रखंड व पंचायत स्तर पर किया जायेगा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 31, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    ■ *राज्य सरकार के द्वारा झारखंड राज्य के सभी पात्र व्यक्तियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने हेतु ’’सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम’’ का आयोजन दिनांक 01 फरवरी 2020 से प्रखंड व पंचायत स्तर पर किया जायेगा। इस संदर्भ में जिला प्रशासन द्वारा शिड्यूल जारी।*

    ■ *उपायुक्त, जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) ने दिया सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को इस संदर्भ में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश कहा कि इसके लिए आम जनमानस के बीच कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए वृहत प्रचार-प्रसार करें।*

    ■ *उपायुक्त ने कहा सम्बद्ध पंचायत के जरूरतमंद लोग, ग्रामीण, आम जनता अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर लाभ अवश्य लंे ताकि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजना की जानकारी प्राप्त कर सकें।*

    उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के सफल संचालन एवं इसका फायदा आम लोगों को मिले इसके लिए उन्होंने सभी संबंधित विभागों के कार्यालय प्रधान व वरीय पदाधिकारी को अद्यतन प्रतिवेदन के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित रहने को कहा ताकि कार्यस्थल पर ही समस्याओं का निपटारा किया जा सके।
    कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक बुद्धवार व शनिवार को प्रखंड एवं पंचायत मुख्यालय मंे शिविर लगाया जायेगा जिसमें लंबित दावों के परिप्रेक्ष्य में पात्र लाभुकों को योजना का लाभ दिलवाने तथा ततसंबंधी त्वरित भुगतान हेतु कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।
    जहां पर राज्य में व्यक्ति आधरित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों के लंबित भुगतान, आंगनबाड़ी सेविका/सहायिकों के मानदेय, पारा शिक्षकों, मदरसा शिक्षकों एवं संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों के लंबित वेतन का भुगतान, विभिन्न योजनाओं में ग्राम्य स्तर पर कार्य करने वाले कर्मियों के लंबित दावों के विरूद्ध भुगतान, विभिन्न विभागों में कार्यरत पंचायत/प्रखंड स्तर कर्मियों/अनुबंध कर्मियों का देय भुगतान, विभिन्न स्तरों पर कार्यान्वित की जाने वाली योजना/कार्यक्रमों के संदर्भ में शिकायतों की प्राप्ति/निष्पादन, केन्द्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना। इन सब विषयों से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जायेगा।

    ■ *उपायुक्त, जामताड़ा का निर्धारित शिड्यूल*
    1.दिनांक-03.02.2020 दिन-बुद्धवार शिविर स्थल- नारायणपुर पंचायत भवन, प्रखंड नारायणपुर (सम्बद्ध पंचायत कारीडीह-1, नारोडीह, पोस्ता, नवाडीह एवं बोरवा) समय- 11ः00 बजे पूर्वाह्न

    2.दिनांक-12.02.2020 दिन- बुद्धवार शिविर स्थल- कुण्डहित पंचायत भवन, प्रखंड कुंडहित (सम्बद्ध पंचायत बनकाठी, नगरी, बाबुपुर एवं पालोजोरी) समय-11ः00 पूर्वाह्न

    3. दिनांक-19.02.2020 दिन-बुद्धवार शिविर स्थल-फतेहपुर पंचायत भवन, प्रखंड फतेहपुर (सम्बद्ध पंचायत सिमलाडंगाल, सिमलडुबी, बन्दरनाचा एवं डुमरिया) समय-11ः00 बजे पूर्वाह्न

    4. दिनांक-26.02.2020, दिन-बुद्धवार शिविर स्थल-दुलाडीह पंचायत भवन प्रखंड जामताड़ा (सम्बद्ध पंचायत बेवा, शहरपुरा, उदलबनी, दक्षिणबहाल, सोनबाद एवं सुपायडीह)

    ■ *उप विकास आयुक्त, जामताड़ा का निर्धारित शिड्यूल*

    01. दिनांक 01.02.2020 दिन- शनिवार शिविर स्थल- बागडेहरी पंचायत भवन, प्रखंड कुंडहित (संबंद्ध पंचायत गायपाथड़, अम्बा, विक्रमपुर, मुड़ाबेड़िया एवं सुद्राक्षीपुर) समय- पूर्वाह्न 11ः00 बजे से

    02. दिनांक-08.02.2020 दिन- शनिवार शिविर स्थल- मदनाडीह पंचायत भवन, प्रखंड नारायणपुर (संबंद्ध पंचायत मंझलाडीह, बांकुडीह, पबिया, झिलुवा) समय- पूर्वाह्न 11ः00 बजे से

    03. दिनांक-15.02.2020 दिन- शनिवार, शिविर स्थल- अफजलपुर पंचायत भवन, प्रखंड नाला (संबंद्ध पंचायत बड़ारामपुर, कास्ता एवं धोबना) समय- पूर्वाह्न 11ः00 बजे से

    04. दिनांक 22.02.2020 दिन- शनिवार शिविर स्थल-बनुडीह पंचायत भवन, प्रखंड फतेहपुर (संबंद्ध पंचायत आसनबेड़िया, बामनडीहा) समय- पूर्वाह्न 11ः00 बजे से

    05. दिनांक-29.02.2020 दिन-शनिवार शिविर स्थल- तारकोजोरी पंचायत भवन, प्रखंड-करमाटांड (संबंद्ध पंचायत सुब्दीडीह, कुरूवा एवं डुमरिया)

    ■ *सभी संबंधित प्रखंड/पंचायत स्तरीय पदाधिकारी/पर्यवेक्षक/कर्मी भी अद्यतन प्रतिवेदन के साथ मौजूद रहेंगें।*
    उपायुक्त ने निर्धारित शिविर स्थलों में तिथिवार शिविर लगाने के पूर्व होर्डिंग, पोस्टर, बैनर माईकिंग तथा ढोल/डुगडुगी बजाकर वृहत रूप से ’’सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’’ का प्रचार प्रसार करने का निदेश संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया साथ ही उक्त शिविर में सम्बद्ध पंचायत के जरूरतमंद लोग, ग्रामीण, आम जनता अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर लाभ ले सकें और केन्द्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजना की जानकारी प्राप्त कर सकें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleCAA ने किया राष्ट्रपिता के सपने को पूरा:राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अभिभाषण
    Next Article उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार के अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.