Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समन्वय स्थापित कर करें मूलभूत समस्याओं का समाधान: उपायुक्त गणेश कुमार
    Breaking News झारखंड

    समन्वय स्थापित कर करें मूलभूत समस्याओं का समाधान: उपायुक्त गणेश कुमार

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 29, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Nizam Khan

    ■ *आज दिनांक- 29.02.2020 को जामताड़ा जिला के करमातांड प्रखंड अन्तर्गत तरकोजोरी पंचायत भवन परिसर में ’’सरकार आपके द्वार ” कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।*

    *समन्वय स्थापित कर करें मूलभूत समस्याओं का समाधान – उपायुक्त श्री गणेश कुमार, (भा. प्र. से.)*

    *क्षेत्रीय भाषा में लाभुकों से संवाद करते हुए उनको मनरेगा और पीएम आवास योजना से संबंधित जानकारी परियोजना पदाधिकारी संदीप कुमार एवं मोती उर रहमान ने दी*

    *कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर उपायुक्त, उप विकास आयुक्त एवं जनप्रतिनिधियों ने किया।*

    *उपायुक्त ने कहा कार्यक्रम में उम्मीद के मुताबिक ग्रामीणों ने हिस्सा लिया, एवं शांति पूर्ण तरीके से अपनी समस्यओं को रखा।*

    *बतौर जनप्रतिनिधि माननीय विधायक जामताड़ा विधान सभा क्षेत्र डॉ इरफान अंसारी भी हुए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल*

    परियोजना पदाधिकारी संदीप कुमार ने पीएम आवास से संबंधित जानकारी लोगों को दिया। इस प्रकार अन्य विभाग जैसे समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा से संबंधित सभी योजनाओं के बारे में सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक श्री प्रधान माझी ने संथाली हिंदी भाषाओं में जानकारी दी, बिजली विभाग से पदाधिकारियों ने योजनाओं से संबंधित जानकारी दी।

    कृषि पदाधिकारी श्री सबन गुड़िया ने कृषि संचालित योजनाओं की जानकारी विस्तारपूर्वक हिंदी बांग्ला एवं संथाली में दी।

    स्वास्थ्य विभाग की ओर से जानकारी दी गई की आयुष्मान भारत योजना के तहत दिया गया गोल्डन कार्ड या राशन कार्ड लेकर टैग किए गए हॉस्पिटल में जाने से 5 लाख तक का इलाज मुफ्त में किया जाता है।

    जिला समाज कल्याण विभाग के तरफ से गोद भराई एवं मुंह जूठी का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों को मुहजूठी उपायुक्त ने कराया। साथ ही महिलाओं का गोद भराई कार्यक्रम के तहत माताएं बहनों को फल दिया गया एवं मंगल स्वास्थ्य की कामना की।

    ■ *सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, उपायुक्त के समक्ष ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर लगाया फरियाद*

    आज दिनांक 29 फरवरी 2020 को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन कर्मातांड प्रखंड के तरकोजोरी पंचायत भवन परिसर में किया गया।

    कार्यक्रम में सभी पदाधिकरियों ने अपने अपने विभाग में चल रही योजनाओं के बारे में आम जनों को विस्तार से बताया।
    उपायुक्त श्री गणेश कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज सरकार आपके द्वार कार्यकम में उपस्थिति आशानुरूप रही। इसका कारण यह है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी करमाटांड के द्वारा कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार अच्छे तरीके से किया गया।
    आम जनता का कार्यक्रम में सहभागिता अच्छी रहने पर उन्हें भी धन्यवाद दिया कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं को उनके घर जाकर सुनना एवं समस्या को त्वरित समाधान करना है। अस शिविर में कृषि, विद्युत आदि को लकेर अलग तरह की समस्याओं को सुनकर प्रसन्नता जाहिर की ।
    कार्यकम में उपायुक्त ने समाजिक सुरक्षा पेंशन आदि व्यक्तिगत योजनाओं को लेकर कहा कि हमारी भी कुछ बाध्यताएं हैं, सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के कुछ नियम होते हैं जिससे अधिकारी बंधे होते हैं। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत योजनाओं में सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य एवं नियम होते हैं। जिसके तहत हम लाभुकों को आच्छादित करतें हैं। हम सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर भौतिक सत्यापन करा रहे हैं जिससे अयोग्य लाभुक, मृत लाभुक के स्थान पर नये योग्य लाभुकों का लाभ दिया जायेगा।
    उपायुक्त ने आगे कहा कि हम बहुत समस्याओं को आॅन द स्पाॅट समाधन किया गया हैं कुछ समास्याएं ऐसी भी है जिसका त्वरित समाधान असंभव है जिसे चरणबद्ध तरीके से समस्या को समाधान करेंगें।
    उन्होंने कार्यक्रम के दौरान उठी नयी समस्याओं जैसे भू-अर्जन, सड़क की समस्या आदि को लेकर विभाग के पदाधिकारी के साथ बैठक कर उचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया। भुमि संरक्षण विभाग की ओर से तालाब निर्माण कराये जाने को लेकर जो शिकायतें आयी हैं उसकी जांच करने का आश्वासन दिया।
    उपायुक्त ने आगे कहा कि धरातल पर जो योजना चल रही है, उन सभी का जांच टीम गठित कर किया जायेगा ताकि जो गड़बडी होगी उसका निराकरण हेा सकेगा।
    सड़क पर स्पीड ब्रेकर को लेकर प्राप्त शिकायत को लेकर स्थल चिन्हित करते हुए इसका निष्पादन करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निदेश दिया।
    साथ ही भू अर्जन को लेकर प्राप्त शिकायत पर अपर समाहर्ता एवं भू अर्जन पदाधिकारी के साथ बैठक कर समाधान करने की बात कही।

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, निदेशक डीआरडीए श्री रामवृक्ष महतो, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री प्रधान माझी, सिविल सर्जन डॉ आशा इक्का, एसीएमओ डॉ एसके मिश्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती पल्लवी सिन्हा, अंचल अधिकारी श्री सच्चिदानंद वर्मा, परियोजना पदाधिकारी श्री संदीप कुमार, मोती उर रहमान, जेएसएलपीएस डीपीएम रीता सिंह सहित प्रखंड स्तर के विभिन्न पदाधिकारी कर्मचारी,जनप्रतिनिधि मौके पर उपस्थित थे।

    https://youtu.be/6b9ffqUs7dA

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त ने मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2019- 20 की विजेता बालिका टीम को किया सम्मानित
    Next Article साहसिक पर्यटन महोत्सव’ का शानदार आगाज

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.