निजाम खान
आज दिनांक 28 फरवरी 2020 को उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा. प्र. से.) एवं उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा ने प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण के तहत सरकार के सचिव ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड, रांची के अधिसूचना संख्या 1016 दिनांक 01.03.2017 एवं पत्रांक 1192 दिनांक 09.03.2017 के आलोक में विनिदिष्ट प्रक्रिया के अनुसार दिनांक 27.01.2020 को आयोजित लिखित एवं दक्षता परीक्षा के द्वारा तैयार मेधा सूची के आधार पर स्वीकृत पद के विरुद्ध प्रखंड समन्वयक, जिला समन्वयक एवं प्रशिक्षण समन्वयक कें पद पर सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
नियुक्ति पत्र को पाकर अभ्यर्थियों में खुशी देखी गई। वहीं उपायुक्त ने सफल अभ्यर्थियों को ईमानदारी पूर्वक एवं जवाबदेही से कार्य करने की सलाह दी साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
मौके पर अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार, डीआरडीए निदेशक श्रीराम वृक्ष महतो, परियोजना पदाधिकारी संदीप कुमार, कार्यालय प्रबंधक शमूएल कच्छप, सहायक परियोजना पदाधिकारी रानी झा सहित अन्य उपस्थित थे।
https://youtu.be/qc-O9XfFEVs

