
फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत में संवाद फिया द्वारा 850 परिवारों को राशन किट्स मुहैया कराया गया।
फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र थाना एवं ब्लाक परिसर में भी मेडिकल किट्स का वितरण किया।
फतेहपुर पंचायत के खिजुरिया गांव में जरूरतमंद,विधवा,असहाय,को राशन किट्स रफीक अंसारी द्वारा उनके आवास पर सोशल डिस्टेंसिंग,का पालन करते हुए दिया गया।
मौके पर फतेहपुर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर इमरान अंसारी ने बताया कि लॉक डाउन के वजह से गरीब जरूरतमंद परिवार बहुत ही खराब स्थिति से गुजर बसर कर रहे हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता रफीक अंसारी,एंव रजाउल अंसारी,ने कहा जरूरतमंद लोगों का ख्याल हम लोग पहले से ही रखते आए हैं वर्तमान समय में जिस संस्था में हम लोग काम करते हैं “संवाद फिया” के माध्यम से जरूरतमंदों के घरों तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए राशन,चावल,चना,दाल तेल,आदि खाद्य सामग्री घरों तक पहुंचाया गया।
अनाज पाकर जरूरतमंदों के चेहरों में खुशी देखने को मिला लोगों ने “संवाद फिया ” संस्था को धन्यवाद दिया।

