Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहरागमन पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का भाजपाईयों ने किया भव्य स्वागत
    Breaking News Headlines झारखंड राष्ट्रीय

    शहरागमन पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का भाजपाईयों ने किया भव्य स्वागत

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शहरागमन पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का भाजपाईयों ने किया भव्य स्वागत

    मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार को जमशेदपुर पहुँचें। इस दौरान सोनारी एयरपोर्ट पर भाजपाईयों ने उनका भव्य स्वागत किया। तेज़ बारिश के बावजूद भी कार्यकर्ता और नेता छाता लेकर डटे रहें। स्वागत कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया। इस दौरान सूबे के मंत्री सरयू राय समेत महानगर भाजपा के जिला पदाधिकारी समेत काफ़ी संख्या में विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ता मौजूद थे। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के शहर पहुँचनें पर भाजपाजनों ने ज़ोरदार नारेबाजी के बीच उनका स्वागत किया। इस दौरान पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका सत्कार और अभिनंदन किया गया। इस दौरान मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार्य किया और एक एक कर मुलाकात भी किया। कार्यकर्ताओं ने अपने लोकप्रिय नेता के संग खूब सेल्फ़ी ली और फ़ोटो खिंचवाए। मौके पर मंत्री सरयू राय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, नंदजी प्रसाद, कुलवंत सिंह बंटी,राजेश कुमार शुक्ला, भरत सिंह, चितरंजन वर्मा, बारी मुर्मू, सत्यप्रकाश सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, सुनील बारी, दीपक पारिख, अमरजीत सिंह राजा, नीरू सिंह, विमल बैठा, दिनेश शर्मा, मुकुल मिश्रा, अब्दुल मन्नान समेत काफी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।

    ● उज्ज्वला योजना से ग़रीबों का जीवन स्तर सुधारने के लिए शुक्रिया मंत्री जी …

    केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के शहर पहुँचनें पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एक हृदय स्पर्शी वाक्या घटी जब भाजपा जिलाध्यक्ष ने मंत्री जी को उज्ज्वला योजना के लिए शुक्रिया कहा। दिनेश कुमार ने धर्मेंद्र प्रधान से बातचीत के क्रम में ज़िले के लाखों ग़रीब परिवारों की ओर से केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री तथा मोदी सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सरकार की सबसे सफ़ल और महत्वकांक्षी योजना “उज्ज्वला” के तहत ग़रीबों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए कृतज्ञता ज़ाहिर किया। बताया कि भाजपा सरकार के प्रयासों का प्रतिफल है कि लाखों घरों की महिलाओं को धुएँ और बीमारी से मुक्ति मिली है। इसपर केंद्रीय मंत्री ने दिनेश कुमार को मुस्कुराते हुए ज़वाब दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना की सफलता कार्यकताओं की प्रबल मेहनत और विभागों की सक्रियता से ही संभव है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदर्जन जिलो के लिये मौसम विभाग की चेतावनी
    Next Article १५ अगस्त को आनंद मार्ग की ओर से गदरा चौक न्यू दुर्गा मंदिर गदरा के पास निशुल्क पौधा वितरण का कार्यक्रम

    Related Posts

    हरेलाल के भाजपा में जाने से पार्टी नहीं, 25 साल की दोस्ती पर पड़ेगा फर्क : सुदेश

    October 11, 2026

    “हाँ, मन्या सुर्वे मेरे मामा का बेटा है!”

    October 11, 2026

    हिमाचली शिव मंदिर की स्थापत्य कला में सजा प्रवीण सिंह सेवा संस्थान का पंडाल

    October 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Gewinnchancen entdecken mit https://wingagacasinos-de.com.de und seriösen Glücksspielanbietern für deutsche Spieler

    Gewinnchancen entdecken mit https://wingagacasinos-de.com.de und seriösen Glücksspielanbietern für deutsche Spieler

    Εκπληκτικές αποδόσεις και πληθώρα επιλογών στοίχημα με https://the-leonbet.com για κάθε φίλο του αθλητισμού

    Kockázatos fogadásoktól a biztonságig a the-bet-match-hungary.com oldalán

    हरेलाल के भाजपा में जाने से पार्टी नहीं, 25 साल की दोस्ती पर पड़ेगा फर्क : सुदेश

    “हाँ, मन्या सुर्वे मेरे मामा का बेटा है!”

    हिमाचली शिव मंदिर की स्थापत्य कला में सजा प्रवीण सिंह सेवा संस्थान का पंडाल

    सस्ता डेटा या तेज उपग्रह नेटवर्क: भारत के लिए कौन है बेहतर?

    पत्रकारिता पर हमले के लिए सिर्फ सत्ता नहीं, समाज भी जिम्मेदार है

    54वें फुटबॉल महाकुंभ में जूनियर फाइटर चैंपियन, 1.20 लाख का पुरस्कार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.