Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शमशाद ने अमित बनकर तलाकशुदा महिला को फंसाया, इसलिए मां-बेटी की हत्या कर शवों को घर में दफनाया
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    शमशाद ने अमित बनकर तलाकशुदा महिला को फंसाया, इसलिए मां-बेटी की हत्या कर शवों को घर में दफनाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 23, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले शमशाद ने अपना नाम बदलकर अमित रख लिया और एक शादीशुदा महिला को अपने प्रेमजाल में फंसाया. महिला को जब उसकी सच्चाई का पता चला तो उसने शादी का दबाव बनाया, लेकिन, आरोपी ने महिला और उसकी बेटी की हत्या कर शवों को अपने घर में फर्श में दफन कर दिया. पुलिस ने बुधवार 22 जुलाई को आरोपी के घर से शवों के कंकाल बरामद किया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना के बाबत पूछताछ में जुटी है.

    गाजियाबाद के लोनी की रहने वाली प्रिया का 10 साल पहले उसके पति से तलाक हो गया था. प्रिया की एक बेटी भी थी. वह तलाक के बाद अपनी बेटी के साथ मोदीनगर में ब्यूटी पार्लर चलाने लगी. इसी दौरान उसका फेसबुक के जरिए अमित नाम के शख्स से दोस्ती हुई. यह दोस्ती कुछ दिनों में प्यार में बदल गई. प्रिया अमित के साथ बतौर पत्नी मेरठ में काशीराम कॉलोनी में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी. साल 2018 में उसे अमित की हकीकत का पता चला.

    उसे जानकारी हुई कि थाना परतापुर क्षेत्र के रहने वाला अमित का असली नाम शमशाद है. इसके बाद उसने खरखौदा थाने में अमित उर्फ शमशाद के खिलाफ केस दर्ज कराया. केस दर्ज होने पर पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए शमशाद ने प्रिया से समझौता कर लिया और उसे अपने साथ भूडबराल अपने घर लेकर चला गया. आरोप है कि इसके बाद अचानक प्रिया और उसकी बेटी गायब हो गई. बीते 14 जुलाई को प्रिया की एक सहेली ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी. जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी.

    28 मार्च को हुई थी मां-बेटी की हत्या

    एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि मंगलवार को आरोपी शमशाद के घर पर पुलिस ने जांच पड़ताल की तो घर के अंदर जमीन में गड्ढा खोदकर दबाए गए मां बेटी के शव कंकाल के रूप में बरामद हो गए. फॉरेंसिक टीम ने दोनों शवों की पहचान के लिए साक्ष्य जुटाया है. पता चला है कि, 28 मार्च को उसने प्रिया और उसकी बेटी की हत्या कर शवों को घर में दफन कर दिया गया था.

    डीएनए जांच होगी, हिंदू संगठनों में रोष

    दोनों शवों के डीएनए जांच भी कराए जाएंगे, ताकि शवों की ठीक से शिनाख्त की जा सके. पुलिस के मुताबिक आरोपी उस वक्त घर से फरार था. लेकिन बाद में पुलिस की टीम ने उसे दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ में जुटी है. वहीं दूसरी ओर इस घटना के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता गांव में पहुंच गए. हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इस मामले में आरोपी के अलावा पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. एसपी सिटी का कहना है पूरे मामले की गंभीरता से जांच करायी जा रही है, इस प्रकरण में जो भी शामिल होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article सुप्रीम कोर्ट में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली पर दो हफ्ते बाद सुनवाई

    Related Posts

    सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर सजी राखी, ब्रह्मर्षि महिला समाज ने जताया सम्मान*

    August 28, 2026

    रांची में एच1एन1के मामले बढ़े, सरायकेला में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    August 28, 2026

    *शेन इंटरनेशनल स्कूल में राखी के रंगों से सजा भाईचारे का संदेश

    August 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर सजी राखी, ब्रह्मर्षि महिला समाज ने जताया सम्मान*

    रांची में एच1एन1के मामले बढ़े, सरायकेला में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    *शेन इंटरनेशनल स्कूल में राखी के रंगों से सजा भाईचारे का संदेश

    काण्ड्रा आरपीएफ परिसर में पहली बार गूंजी बहनों की किलकारी

    सीकेपी डीविजन में यार्ड रिमॉडलिंग से नवंबर के पहले सप्ताह रेल परिचालन प्रभावित*

    बोलानी थाना क्षेत्रो मे चोरो का तांडव ,पुनः सेल आवासीय कालोनी मे दिनदहाड़े चोरी की घटना को दिया अंजाम।

    बन्ना गुप्ता–सुधा गुप्ता ने मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधी राखी

    बोकारो में बड़ा हादसा टला! BSL का तीन मंजिला आवासीय ब्लॉक भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचे लोग

    नेपाल हादसे पर झारखंड से मदद का हाथ, बाबूलाल मरांडी ने चीन के साथ बातचीत पर दिया जोर

    गंडक नदी में मलवा के साथ लोगों का शव,जानवर,लकड़ी समेत अन्य सामान बहते नजर आया।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.