Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वीरपुर में वार्ड सदस्य संघ द्वारा आयोजित की गई संगोष्ठी
    Uncategorized

    वीरपुर में वार्ड सदस्य संघ द्वारा आयोजित की गई संगोष्ठी

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJanuary 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पंचायत प्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने दिए महत्त्वपूर्ण सुझाव

    संतोष चौरसिया
    वीरपुर बेगूसराय।

    प्रखंड क्षेत्र के वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड सदस्य संघ के द्वारा बुधवार को वीरपुर में विकास की चुनौती विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इसमें पंचायत के विकास के लिए बुद्धिजीवियों के सुझाव लिए गए।जिला पार्षद शिल्पी कुमारी ने कहा कि वीरपुर के विकास के लिए सभी स्तर के जनप्रतिनिधियों को एकजुट होकर सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है।वाजिब लाभुकों की पहचान कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना पंचायत प्रतिनिधियों का कर्त्तव्य होना चाहिए। प्रखंड प्रमुख मीना देवी ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ लागू कर जनता को अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को काम करना चाहिए।मुखिया त्रिपुरारी कुमार ने कहा कि उन्होंने पंचायत के विकास के लिए सभी स्तरों पर काम की रूपरेखा तैयार की है।इसपर काम शुरू कर दिया गया है। वंचितों को विकास योजनाओं से जोड़ना उनका पहला काम होगा। पंसस रीता देवी ने विकास के लिए शिक्षा को मजबूत करना जरूरी बताया। वहीं उप प्रमुख सुबोध कुमार पासवान ने कहा कि वीरपुर के विकास के लिए शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क,बिजली,पानी,आवास हर क्षेत्र में समान रूप से काम करने की आवश्यकता है।मध्य विद्यालय जगदर के एचएम सुकुमार सहनी ने जनप्रतिनिधियों को छोटी और लंबी अवधि की योजना बना कर हर क्षेत्र में काम करने का सुझाव दिया। सरपंच दयानन्द झा ने कहा कि ईमानदारी से जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना और लोगों को न्याय दिलाना ही जनप्रतिनिधियों का धर्म होना चाहिए।कार्यक्रम में वार्ड सदस्यों ने जिला पार्षद,प्रमुख,उप प्रमुख,मुखिया,उपमुखिया,पंसस,सरपंच और उप सरपंच को अंगवस्त्र प्रदान कर और माला पहनाकर अभिनन्दन किया। अध्यक्षता वार्ड सदस्य जितेंद्र कुमार जबकि संचालन राकेश कुमार ने की। मौके पर समाजसेवी रौशन चौरसिया,उप मुखिया राजेश ठाकुर,उप सरपंच अफसाना खातुन, अध्यक्ष जितेंद्र कुमार,हलीमा खातुन,मीनू देवी,काजल कुमारी,इंदल पासवान,कृष्णनंदन यादव,नीरज पासवान,राम विनय साह,मुर्शीदा खातुन,दीपक पासवान,अमरजीत यादव, कन्हैया कुमार,धनन्जय साह, प्रभाकर गौतम,अनीस आदि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article73 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
    Next Article वीरपुर पुर्वी में वार्ड सदस्य संघ का किया गया गठन,रवि बने अध्यक्ष

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    July 13, 2026

    UCIL जादूगोड़ा अस्पताल में स्वास्थ्य संकट: दवा नहीं, डॉक्टर नहीं, व्यवस्था चरमराई – BJP के दबाव में प्रबंधन ने माने 9 वादे

    July 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.