Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विभिन्न कलस्टर व बूथों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
    Breaking News झारखंड

    विभिन्न कलस्टर व बूथों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 11, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ✍निजाम खान
    *आज दिनांक 11 दिसंबर 2019 को विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) ने जामताड़ा जिला अंतर्गत विभिन्न क्लस्टरों व बूथों का निरीक्षण किया।*

    *उपायुक्त द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज ब्रज गृह का भी निरीक्षण किया गया।*

    *उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि जल्द से जल्द पॉलिटेक्निक कॉलेज ब्रज गृह परिसर को साफ सफाई करवा ले तथा वरिकेटिंग, सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी करने का निर्देश दिया गया*

    *बेवा,मिहिजाम अन्तर्गत 2 बूथों सहित बेसिक स्कूल में सीएपीएफ आवासन के अंतर्गत बने विभिन्न कलस्टरों व बूथों का निरीक्षण किया। उपायुक्त श्री गणेश कुमार ने संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सभी कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री गणेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को मतदान केंद्रों में स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को निदेशित किया कि शौचालय और पेयजल की बेहतर व्यवस्था के साथ सभी कलस्टरों पर बिजली व जेनरेटर की सुविधा भी सुनिश्चित करने की बात कही। इसके अलावे सभी कलस्टरों और मतदान केन्द्रों में सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था के साथ सभी मूलभूत सुविधा को सभी केन्द्रों पर ससमय दुरूस्त कर लेने का निर्देश दिया। साथ ही मतदाता जागरूकता के लि ए गांव-गांव जाकर संदेश प्रचारित करने को कहा गया।*

    *मतदान केंद्रों पर सुविधाओं का लिया जायजा*

    *निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा-व्यवस्था, बिजली, पानी, शौचालय, साफ-सफाई एवं चुनाव अधिकारियों व पुलिस के जवानों की ठहरने के लिए की गयी अन्य व्यवस्थाओं से भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी अवगत हुए। साथ हीं क्लस्टर पर की गयी अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। साथ ही उपायुक्त द्वारा सख्त हिदायत दिया गया कि सीएपीएफ के आवासन में कोई भी असुविधा नहीं होने चाहिए*

    *उन्होंने संबंधित अधिकारियों व क्लस्टर अधिकारियों को क्लस्टर पर बेहतर सुविधा के साथ साफ-सफाई के दुरूस्त व्यवस्था रखने का निर्देश दिया।*

    *निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा बूथों पर चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम मूलभूत सुविधा के तहत मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध सुविधाएं जैसे बूथों पर बिजली, पानी, शौचालय, रैम्प के साथ-साथ मतदाताओं को मिलने वाली सभी मूलभूत सुविधाओं की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। साथ हीं संबंधित अधिकारियों को ससमय आदर्श बूथों के साथ-साथ अन्य सभी बूथों पर मूलभूत सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने का निदेश दिया गया।*

    *मौके पर उपविकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा, डीआरडीए निदेशक रामवृक्ष महतो, अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका एक्का सहित अन्य पदाधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद थे।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजनीतिक दल के अभ्यर्थियों ने व्यय की गई राशि का कराया सत्यापन
    Next Article सात घंटे की चर्चा के बाद राज्यसभा में पारित हुआ नागरिकता संशोधन बिल, पक्ष में पड़े 125 वोट

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.