Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने 1200 फीट पीसीसी सड़क का किया शिलान्यास
    Breaking News झारखंड राजनीति

    विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने 1200 फीट पीसीसी सड़क का किया शिलान्यास

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 21, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा: विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी मिहिजाम के अंबेडकर नगर पहुंचकर जिला अनाबृद्ध राशि से 1200 फ़ीट पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति हुई। मौके पर उनके साथ मिहिजाम नगर परिषद के चेयरमैन कमल गुप्ता भी उपस्थित हुए। उपस्थित लोगों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया।मौके पर विधायक ने कहा की अपने वादे के अनुसार उन्होंने अंबेडकर नगर सड़क का शेष भाग का निर्माण किया है और जल्द ही सड़क बनकर तैयार हो जाएगा। इस सड़क में चलने से लोग डरते थे और स्थिति यह थी कि बरसात में आवागमन पूरी तरह से बाधित रहता था। खासकर छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस सड़क के निर्माण को लेकर काफी गंभीर था।विधायक ने कहा मैंने यहां के लोगों से वादा भी किया था कि चुनाव से पहले इस सड़क का निर्माण करा दूंगा। अब यह सड़क जल्द बनकर तैयार हो जाएगा और लोगों का आवागमन सुचारू रूप से चालू हो जाएगा।
    विधायक ने कहा कि पूरे क्षेत्र का मैंने स्वर्णिम विकास करने का काम किया है। आज पूरे विधानसभा में सड़कों का जाल बिछाने का काम किया हूं। विकास को लेकर मैं शुरू से ही प्रतिबद्ध हूं और सभी जाति एवं संप्रदाय से ऊपर उठकर मैंने सभी को लेकर चलने का काम किया है। मेरे इस कार्यकाल में हो सकता है कि कुछ काम छूट गया हो तो मैं वादा करता हूं कि अगर आप का भरोसा मुझ पर ऐसे ही रहा तो आने वाले समय में वह काम भी पूरा कर दिखाऊंगा।मौके पर उपस्थित मिहिजाम जिला परिषद के चेयरमैन कमल गुप्ता ने भी विधायक के कार्यों को सराहा ओर कहा कि विधायक ने निस्वार्थ होकर बिना किसी भेदभाव के सभी का विकास किया है। विधायक क्षेत्र की हर समस्या को लेकर काफी गंभीर रहते हैं और दिन-रात जनता के बीच में रहते हैं तो जनता भी इन्हें जरूर आशीर्वाद देगी।मौके पर उपस्थित उपाध्यक्ष शांति देवी ने भी विधायक के कार्यों को सराहा और कहा की विधायक के प्रयास से ही इस अति महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण हो पाया।हम सभी इन्हें धन्यवाद देते हैं।मौके पर भोला पाठक अरुण दास बेबी पासवान सुनील सिंह राम आशीष राम बरसादी साहू अरुण देव दास राहुल राम विश्वनाथ परिमल मंडल परवेज रहमान सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा नेता माधवचंद्र महतो के समक्ष 32 लोगों ने झामुमो, कांग्रेस छोडकर भाजपा का दामन थामा
    Next Article सुजल एवं स्वच्छ गांव बनाने का मुखिया ,जल सहिया एवं स्वच्छता ग्राहीयों को दिया गया प्रशिक्षण

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.