लॉक डाउन को लेकर पुलिस इंस्पैक्टर ने माईकिंग कर लोगों को किया जागरूक
जामताड़ा/बागडेहरी: शनिवार को कुंडहित सर्किल के पुलिस इंस्पेक्टर देवेश कुमार भगत ने बागडेहरी थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में गांव-गांव जाकर लॉक डाउन को लेकर लोगों को जागरूक किया।पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लॉक डाउन का पालन करते दिख रहे हैं।कहा कि लोग आवश्यक्ता पड़ने पर चापाकल से महीलाओं को दूरी बनाकर पानी लेते देखा गया।साथ ही यह भी कहा कि इस महामारी से बचने का एक ही उपाय है कि कोई घर से न निकले।क्योंकि यह बिमारी लोगों के थोड़ा-सा भी टच में आने से अपने गिरफ्त कर लेगी।इसलिए सचेत रहिये,जागरूक रहिये और कोरोना का नामोनिशान खत्म कीजिए।

