Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लॉक डाउन के दरम्यान ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी नजर:उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    लॉक डाउन के दरम्यान ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी नजर:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान
    *■ लॉक डाउन के दरम्यान ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी नजर:- उपायुक्त….*
    ===================
    *■ नियमों की अनदेखी पर होगी कड़ी कार्रवाई:- उपायुक्त….*
    ===================
    लॉक डाउन के दरम्यान नियमों के अनुपालन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती नैंसी सहाय के निर्देशानुसार आज दिनांक 11.04.2020 से शहर में सुबह और शाम में ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है।
    इसके अलावे उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि ड्रोन को शहर के विभिन्न हिस्सो में उड़ाया जा रहा है और लॉक डाउन की वस्तुस्थिति का जायजा ड्रोन में लगे कैमरे से लिया जा रहा है। ड्रोन कैमरे में जैसे ही जहां भीड़भाड़ नजर आ रही है,वहां के आसपास में तैनात दंडाधिकारियों व पुलिस कर्मियों को इसकी सूचना दी जाएगी, ताकि उक्त स्थल पर प्रशासन पहुंचकर लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन शक्ति से करा सके।
    इसके अलावे उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा की लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही है कि लोग लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और सड़कों पर बिना किसी ठोस वजह के इधर-उधर घूमने का प्रयास कर रहे हैं, जो कि हम सभी के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है। हम सभी ये सामुहिक प्रयास करें कि सोशल डिस्टेंस का अनुपालन हो, कहीं भी चार लोग से ज्यादा जमा न हों। बिनावजह अपने घरों से न निकले और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
    *■ अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी के साथ लोगों को कोरोना के प्रति करें जागरूकः उपायुक्त….*
    लॉक डाउन के अनुपालन को लेकर उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी व संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों की निगरानी के साथ इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलायी जाय। साथ हीं सेनेटाईजर व मास्क की कालाबाजारी न हो, इसको लेकर पूर्ण रूप से एक्टिव रहे व समय-समय पर अपने स्तर से थोक व खुदरा दवा दुकानदारों के यहां औचक निरीक्षण करते रहें। इसके अलावे उन्होंने सभी कार्यालयों व थानों में हाथ धुलाई जागरूकता कार्यक्रम का निर्देश दिया, ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा कोरोना के प्रति जागरूक किया जा सके। साथ हीं अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सर्तकता बरतते हुए बाहर से आये हुए लोगों पर नजर रखने का निर्देश दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा जिला का कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस COVID-19 पॉजिटिव नहीं है: उपायुक्त
    Next Article सार्वजनिक स्थलों पर यत्र-तत्र थूकने वालों पर होगी कार्रवाई:उपायुक्त

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    June 25, 2026

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    भरत तिवारी एनकाउंटर: पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, क्या मिलेगा न्याय?

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.