लापता महिला की तलाश में परिजन परेशान दस रोज पहले चनपटिया पुलिस को पति के द्वारा दिया गया है, आवेदन
पुलिस को अबतक नही मिला सफलता का सुराग
चनपटिया / साठी से सरफराज अहमद की रिपोर्ट
पश्चिम चंपारण जिला अनतर्गत चनपटिया थाना क्षेत्र के भोला टोला वार्ड नम्बर 9 की निशा तबस्सुम नामक महिला अपने चाचा मकबुल के घर से किसी काम के लिए बाहर निकली लेकिन वापस अपने घर पर नही लौटने पर परिजनों के द्वारा अगल बगल के गाँव में खोज खबर की गई लेकिन महिला का पता नही चल पाया। निशा तबस्सुम के पति का कहना है कि आज बारह दिन बाद भी पुलिस को इस संबंध में किसी प्रकार का सुराग नही मिलना पुलिस लापरवाही के तरफ इशारा करता है। पति हाफिज मैनुद्दीन के द्वारा अपनी पत्नी के बारे में जानकारी देने वालों को उचित इनाम देने की बात कही गई।थक हार कर पति हाफिज मैनुद्दीन के द्वारा चनपटिया पुलिस को आवेदन देकर सहायता प्रदान करने की गुहार लगाया गया। इस संबंध में चनपटिया थाना में एक सन्हा 103/20 दर्ज कर जाँच आरंभ कर दिया गया है। इस संबंध में चनपटिया थानाध्यक्ष के द्वारा बताया गया की गुमशुदा महिला मानसिक रूप से कमजोर थी।आवश्यक कार्यवाही करते हुए महिला की खोज की जा रही है।

