Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लद्दाख में लगेंगे 134 डिजीटल सैटेलाइट फोन टर्मिनल, बढ़ायी गई सैनिकों की संख्या
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    लद्दाख में लगेंगे 134 डिजीटल सैटेलाइट फोन टर्मिनल, बढ़ायी गई सैनिकों की संख्या

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 27, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव जारी है. जिसके बाद भारत एलएसी पर न केवल हथियारों और सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है, बल्कि लद्दाख में एलएसी से सटे तमाम इलाकों को जोडऩे के लिए संचार सेवाओं को भी मजबूत करने में लगा हुआ है.चीन के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए लद्दाख से सटे सभी गांवों में संचार सविधा को मजबूत करने के लिए नया प्लान तैयार किया है. सरकार ने की योजना है कि लद्दाख में 134 डिजिटल सैटेलाइट फोन टर्मिनल स्थापित किए जाएं. जिससे इन इलाकों में होने वाली चीनी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सके. लद्दाख के एग्जिक्यूटिव काउंसलर कुनचोक स्टांजी ने बताया कि पिछले 8 साल से यहां पर मोबाइल टावर लगाए जाने की कोशिश जारी है. लद्दाख से सटे 57 गांवों में संचार सेवाओं को जल्द ही मजबूत किया जाएगा. स्टांजी ने बताया कि लद्दाख में 24 टावर को लगाने की अनुमति मिल चुकी है जबकि 25 और मोबाइल टावर की जरूरत है.दूसरी तरफ सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने भी हाल में पूर्वी लद्दाख का दौरा किया और सेना की तैयारियों को जायजा लिया. बताया जा रहा है कि सेना प्रमुख नरवणे ने बॉर्डर पर सेना की तैयारियों की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी. चीन से बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत ने चीनी सीमा पर हजारों अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती कर दी है. सैनिकों की संख्या बढ़ाए जाने के साथ ही भारी संख्या में टैंक, इंफैंट्री कॉम्बैट व्हीकल्स और हॉवित्जर तोपों को भी तैनात किया गया है. थल सेना के साथ ही एयरफोर्स को भी अलर्ट कर दिया गया है. वायुसेना के सुखोई-30 एमकेआई और मिग-29 लगातार सीमा पर नजर जमाए हुए हैं.

    अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार सरकार के एक सीनियर अधिकारी ने कहा है कि हालात से निपटने के लिए अब सेना को खुली छूट दे दी गई है. इसको लेकर हथियार, उपकरण और साजो-सामान को पहले ही चीन से लगने वाले 3488 किलोमीटर की सीमा पर तैनात कर दिया गया है. उन्होंने ये भी कहा कि बड़ी संख्या में सेना को बॉडज़्र पर भी भेजा जा रहा है, जिससे कि वो हालात के मुताबिक चीन को करारा जवाब दे सके.गौरतलब है कि सीमा पर चीन कई इलाकों को लेकर अपनी जिद पर अड़ा है. उनके झूठे दावों को भारत लगातार खारिज कर रहा है. ऐसे में अब तक बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला है. हालांकि दोनों देश अब भी बातचीत जारी रखने के लिए तैयार हैं. चीन के साथ बीजिंग और लद्दाख में कई दौर की बातचीत हो चुकी है. बातचीत का एकमात्र शतज़् यह है कि चीन पहले की स्थिति बरकार रखे. भारत की ओर से कहा गया है कि एलएसी पर ऐसा न करने से सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति कायम नहीं हो सकेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में पाँच लाख से ऊपर पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, अब तक 15685 की मौत
    Next Article संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों की मानवाधिकार उल्लंघनों पर चीन के खिलाफ कार्यवाही की मांग

    Related Posts

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    June 26, 2026

    अर्पण’ का रक्तदान अभियान मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल : संजय चौधरी

    June 26, 2026

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    अर्पण’ का रक्तदान अभियान मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल : संजय चौधरी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    कोडरमा में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

    कुख्यात गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता प्रमोद सिंह गिरफ्तार

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच शिष्टाचार और मानवीय मूल्यों की मिसाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.