Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लगातार दूसरी बार राज्य सभा के उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह, पीएम मोदी ने दी बधाई
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    लगातार दूसरी बार राज्य सभा के उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह, पीएम मोदी ने दी बधाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. हरिवंश नारायण सिंह लगातार दूसरी बार राज्य सभा के उपसभापति चुने गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिवंश को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को पूरा किया है. सदन के हमारे हरी सबके रहेंगे, कोई भेदभाव नहीं कोई पक्ष विपक्ष नहीं.

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि खिलाडिय़ों से ज्यादा अंपायर परेशान रहते हैं. हरिवंश जी ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा किया है, यह दो साल इस बात के गवाह हैं. वे कई-कई घंटे बैठे रहे हैं. 10 में सर्वाधिक प्रोडक्टिविटी का दर्ज किया है. आपको बताते चलें कि इस बार राज्य सभा के उपसभापति चुनाव में मुकाबला जेडीयू की तरफ से राज्य सभा सदस्य हरिवंश और आरजेडी नेता मनोज झा के बीच था, जिसमें हरिवंश सिंह ने जीत हासिल की है.

    हरिवंश नारायण सिंह का कार्यकाल इसी साल अप्रैल में पूरा हुआ था, जिससे पहले उन्हें दोबारा निर्विरोध राज्य सभा सांसद चुन लिया गया था. पत्रकार से राजनेता बने हरिवंश एनडीए प्रत्याशी के रूप में 2018 के अगस्त में राज्य सभा के उपसभापति बने थे, तब उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी बीके हरिप्रसाद को हराया था. उस समय एनडीए को राज्य सभा में बहुमत नहीं था, लेकिन हरिवंश को 125 वोट मिले थे. जबकि बीके हरिप्रसाद को 105 वोट ही मिल पाए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंसद में कोरोना का साया, मीनाक्षी लेखी, अनंत कुमार हेगड़े, प्रवेश वर्मा समेत 17 सांसद पॉजिटिव
    Next Article स्कूटर्स इंडिया समेत 6 सरकारी कंपनियों को बंद करने की तैयारी

    Related Posts

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    June 27, 2026

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    June 27, 2026

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. काशीनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

    जमशेदपुर में कांग्रेस का केंद्र पर हमला, शिक्षा-रोजगार और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    चतरा: मुहर्रम जुलूस संपन्न होने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.