Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेलवे की सख्ती : अब ट्रेनों के ठहराव में नेता जी की नहीं चलेगी
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    रेलवे की सख्ती : अब ट्रेनों के ठहराव में नेता जी की नहीं चलेगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जबलपुर: अब ट्रेनों के ठहराव में नेता जी की नहीं चलेगी . रेलवे बोर्ड ट्रेनों के छोटे स्टेशनों पर ठहराव की समीक्षा करेगा. स्थानीय जनप्रतिनिधियों को फरफार्मेस दिखा जमीनी सच्चाई बताई जाएगी. इसके बावजूद मानकों पर खरा नहीं उतरने वाले स्टेशनों से ट्रेनों के ठहराव की सुविधा छीन ली जाएगी. अभी तक अधिकारी रेलवे को नुकसान के बावजूद दबावों के कारण ट्रेनों के ठहराव बढ़ाते रहते थे. रेलवे बोर्ड के इस आदेश के बाद पश्चिम मध्य रेलवे में कई गाडिय़ों के ठहराव की समीक्षा होगी, कुछ ट्रेनों के ठहराव आगामी समय में बंद हो सकते हैं, जहां से नाममात्र के यात्री यात्रा करते हैं

    परफार्मेस होगा ठहराव का आधार

    ट्रेनों के ठहराव को रेलवे बोर्ड ने एक मानक निर्धारित किया है. मसलन, स्टेशन से कितने यात्रियों का रोजाना आना-जाना होता है. कितनी बर्थो का काउंटर से आरक्षण होता है. जनरल श्रेणी के कितने टिकट बिकते हैं. सामानों को पार्सल में भेजने की स्थिति क्या है? यह इसलिए कि ट्रेनों के प्रत्येक ठहराव पर रेलवे का करीब 10 हजार रुपये खर्च होता है. ऐसे में स्टेशन मानकों को अपनाकर ही अपना कद बचा पाएंगे.

    ठहराव कर बढ़ाते रहने का प्रचलन

    छोटे स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव जनप्रतिनिधियों की मांग पर प्रयोग के तौर पर शुरू होता है. अफसर 6 माह की प्रगति देख उसे आगे बढ़ाते हैं. स्टेशन के फरफार्मेस को रेलवे के मानकों पर कसा जाता है. दूसरी तरफ वोट बैंक घटने की आशंका में इसका विरोध होता है. रेल मंत्रलय ने निर्णय लिया है कि नुकसान उठाकर किसी को खुश नहीं करेगा.

    30 दिसंबर तक मांगी रिपोर्ट

    रेलवे बोर्ड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर कोचिंग एमएस भाटिया जोनल रेलवे से 30 दिसंबर तक रिपोर्ट मांगी है. हालात को नियमों के मानकों पर कसने को कहा गया है.

    यह है बोर्ड की सख्ती

    – रेलवे बोर्ड छोटे स्टेशनों पर गाडिय़ों के ठहराव की करेगा समीक्षा

    – विरोध पर अंकुश के लिए आय का ब्योरा सार्वजनिक करने का निर्णय

    – एक स्टापेज पर हजारों रुपये खर्च आने से मंत्रलय अलर्ट.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी CAA पर सिर्फ 10 लाइन बोल दें तो देश का बहुत भला होगा: जेपी नड्डा
    Next Article हर मुख्यमंत्री को गंवानी पड़ी सीट

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.