Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कराएंगे मेडिकल चेकअप, सभी बैठकों को किया रद्द
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय संवाद विशेष

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कराएंगे मेडिकल चेकअप, सभी बैठकों को किया रद्द

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 21, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कराएंगे मेडिकल चेकअप, सभी बैठकों को किया रद्द

    देश में कोरोना वायस तेजी से पैर पसार रहा है। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपना मेडिकल चेकअप कराने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने अपने सभी बैठकों को रद्द कर दिया है। बता दें कि बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की पार्टी में शामिल हुए भाजपा सांसद और राजस्थान की पूर्

    देश में कोरोना वायस तेजी से पैर पसार रहा है। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपना मेडिकल चेकअप कराने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने अपने सभी बैठकों को रद्द कर दिया है। बता दें कि बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की पार्टी में शामिल हुए भाजपा सांसद और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की थी। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस दौरान राष्ट्रपति कोविंद ने दुष्यंत से हाथ नहीं मिलाया था। हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया था।

     

    कोरोना वायरस संक्रमण के चेन ब्रेकर न बनें
    खतरा, सावधानी और उम्मीद. इन तीन बातों के बीच हम और आप कोरोना वायरस से बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन ये लड़ाई तभी जीती जा सकती है जब आप संक्रमण के चेन ब्रेकर (Chain-Breaker) बनेंगे. कनिका कपूर ने यही नहीं किया. कनिका कपूर की वजह से लखनऊ, कानपुर, नोएडा से लेकर दिल्ली में संसद तक सबकी चिंता बढ़ गई है. 11 दिन पहले लंदन से लौटीं कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई. यही बात सामने आई है कि उन्होंने सावधानी नहीं बरती, खुद को अलग नहीं रखा. लखनऊ में 3 से 4 पार्टियां कीं. कानपुर भी गईं. और करीब 300 से 400 लोगों के संपर्क में आईं. लखनऊ में कनिका कपूर जिस पार्टी में थीं, वो नेताओं की पार्टी थी. उसमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उनके बेटे और सांसद दुष्यंत सिंह और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी थे. कई और नेताओं की पत्नी, बेटे, बेटियां भी इसमें शामिल थे.

    बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर के कार्यक्रम में शरीक होने के बाद भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह और उनकी मां एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खुद को लोगों से पृथक करने की घोषणा के बाद तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन और अपना दल की अनुप्रिया पटेल शुक्रवार को स्व-पृथक हो गए। दरअसल, कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सिंह उन कई सांसदों में शामिल थे जो राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 18 मार्च को आयोजित एक जलपान कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वह बुधवार को परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति पर संसदीय दल की एक बैठक में भी शामिल हुए थे जिसमें करीब 20 सांसद शरीक हुए थे।

    सूत्रों के मुताबिक लखनऊ में गायिका के साथ एक पार्टी में शरीक होने के बाद सिंह एक उद्योगपति से मिले और पूर्व सांसद के जन्म दिन की पार्टी में तथा अन्य कार्यकम में भी शामिल हुए। दुष्यंत 17 मार्च को भाजपा के संसदीय दल की बैठक में भी शरीक हुए थे। ओ ब्रायन ने सिंह के स्व-पृथक होने की खबरें आने के बाद ट्वीट कर कहा, ‘‘यह सरकार हमें जोखिम में डाल रही है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि कि आप खुद को पृथक करें लेकिन संसद चल रही है। मैं उसके अगले ही दिन दुष्यंत के बगल में ढाई घंटे तक बैठा था। दो और सांसद स्व-पृथक हो गये हैं। सत्र स्थगित कर देना चाहिए।”

    सिंह के यह घोषणा करने के बाद कि वह दो घंटे से अधिक समय तक समिति की बैठक के दौरान भाजपा सांसद के बगल में बैठे हुए थे, ओ ब्रायन स्व-पृथक हो गये। कनिका बॉलीवुड की पहली शख्सियत हैं जिनके देश में कोरेाना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। ऐसी खबरें हैं कि गायिक ब्रिटेन से लखनऊ आई थी और उनमें फ्लू जैसे लक्षण दिखने के बाद उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकवियिञी सोनी सुगंधा ने कहा निर्भया को मिली असल में श्रद्दांजलि
    Next Article अपने डीपी पर इस इमेज को लगाएं और राष्ट्र संवाद में अपना नाम प्रकाशित कराएं

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.