● रघुवर सरकार का निर्णय अभिनंदनीय : दिनेश
● सक्रियता और वरीयता को मिला सम्मान : अंकित
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण को झारखंड सरकार द्वारा राज्यमंत्री का दर्ज़ा प्रदान किये जाने पर महानगर भाजपा ने उक्त निर्णय का स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने रघुवर सरकार के फ़ैसले को अभिनंदनीय बताते हुए कहा कि इससे महिलाओं के मध्य नई ऊर्ज़ा का सूत्रपात होगा। कहा कि बतौर महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण ने उल्लेखनीय योगदान दिए है और महिलाओं के हितों को संरक्षित करने के प्रति संवेदनशील हैं। वहीं भाजपा के जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने भी श्रीमती कल्याणी शरण को शुभकामनाएं प्रेषित किया। कहा कि उनकी सक्रियता और वरीयता को रघुवर सरकार ने सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया है।