Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य के सफल शिक्षकों ने की पूर्व सीएम से मुलाकात, नियुक्ति में हो रही देरी पर हस्तेक्षप की माँग की
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा

    राज्य के सफल शिक्षकों ने की पूर्व सीएम से मुलाकात, नियुक्ति में हो रही देरी पर हस्तेक्षप की माँग की

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्य के सफल शिक्षकों ने की पूर्व सीएम से मुलाकात, नियुक्ति में हो रही देरी पर हस्तेक्षप की माँग की

    ■ आदिवासी मूलवासी की बात करने वाली झामुमो सत्ता में आते ही उनके पीठ में छुरा घोपने लग गयी: रघुवर दास

    जमशेदपुर, गुरुवार। प्रदेश में कुछ विषयों में सफल हुए अभ्यार्थी शिक्षक के रूप में योगदान दे रहे हैं। परंतु कुछ अन्य विषयों में सफल अभ्यार्थियों की नियुक्ति में हो रही देरी पर राँची समेत अन्य जिले के सफल अभ्यार्थियों ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराया। एग्रिको स्थित आवास में दर्जनों सफल अभ्यार्थियों ने कहा कि विषय के शिक्षक के रूप में उनके चयन की सारी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। परंतु नियुक्ति पत्र में हो रही देरी से परेशान हैं। कहा कि राज्य में विषय के शिक्षक के रूप में कई शिक्षकों की नियुक्ति हो गयी परंतु संस्कृत एवं नागरिक शास्त्र समेत कई अन्य विषयों में सफल हुए अभ्यार्थी न्यायिक प्रक्रिया के कारण हो रही देरी से मानसिक रूप से परेशान हो गए हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से संज्ञान लेकर निजात दिलाने की मांग की है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संबंधित मामले में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस मामले में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर साथ खड़ी है, इन्हें उचित न्याय जल्द मिले इस दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने नियोजन नीति रद्द करने पर हेमंत सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा न्यायालय में मजबूत ढंग से बातों को नहीं रखने से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। कहा कि उनकी सरकार ने स्थानीय आदिवासी, मूलवासी युवाओं को रोजगार से जोड़ा। कहा कि आदिवासी मूलवासी के हितों की बात कर सत्ता में आने वाले झामुमो सरकार सत्ता में आते ही उनके पीठ में छुरा घोपने का कार्य करने लगी है। प्रदेश की जनता ऐसे दलों के चाल-चरित्र से वाकिफ हो गयी है। उन्होंने शिक्षक नियुक्ति मामले में हेमंत सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट जाने का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार को सुप्रीम कोर्ट जाना ही चाहिए।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपभोक्ता के घर तार पोल व बिजली तो नहीं पहुंची, मगर पहुंच गया दो साल का बिजली बिल
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    July 5, 2026

    बड़बिल के मटकमबेड़ा उच्च विद्यालय मे एनसीसी प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    July 5, 2026

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    बड़बिल के मटकमबेड़ा उच्च विद्यालय मे एनसीसी प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.