Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य की जनता को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना प्राथमिकता: मुख्यमंत्री रघुवर दास
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    राज्य की जनता को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना प्राथमिकता: मुख्यमंत्री रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने ऊर्जा विभाग के कार्य प्रगति की समीक्षा की*
    =======================
    टाइमलाइन पर परिणाम दें

    जो काम न करें उसे रिटायर कर दें

    राज्य की जनता को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना प्राथमिकता

    *-रघुवर दास, मुख्यमंत्री झारखण्ड*
    ======================
    *मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि विजली वितरण निगम और ट्रांसमिशन निगम से जुड़े सभी कर्मी बधाई के पात्र हैं।* आजादी के बाद से 2014 तक राज्य के 68 लाख घरों में से 38 लाख घरों तक बिजली पहुंची थी। 2014 के बाद 29 लाख घरों को विभाग द्वारा बिजली से आच्छादित कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सुदूरवर्ती स्थानों बचे हुए करीब 1 लाख घरों को सितंबर 2019 तक बिजली से आच्छादित कर दें। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने आज झारखंड मंत्रालय में ऊर्जा विभाग के कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए कहीं.

    मुख्यमंत्री ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए कहा कि किंतु, परंतु नहीं… अब मुझे केवल टाइमलाइन पर परिणाम दें अन्यथा सब बदले जाएंगे जो काम न कर सके उसे रिटायर कर दें.

    *मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने धनबाद के विद्युत वितरण के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर जो पिछले 3 सप्ताह से बिना सूचना गायब पाए जाने पर उन्हें तुरंत सस्पेंड करने और साथ ही, धनबाद के जीएम को भी तत्काल वहाँ से हटाने का निर्देश दिया.*

    *मुख्यमंत्री ने कहा रांची के लिए 31 जुलाई के बाद कोई मोहलत नहीं दी जाएगी*। इसी तरह मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि *हर जिले की समस्या चाहे वह ट्रांसमिशन की हो या अन्य कोई मसला हो उसे दूर करें और अगले 3 महीने में यह समस्या पूर्णत: दूर होनी चाहिए.*

    *मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में विद्युत उत्पादन, ट्रांसमिशन लाइन एवं सबस्टेशन का काम चल रहा है ताकि आने वाले समय में झारखंड की जनता को निर्बाध बिजली मिल सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के प्रति सब जवाबदेह है इसे महसूस कर अपने कार्य में जुनून पैदा करें*.

    *बैठक में मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी, अपर मुख्य सचिव सह विकास आयुक्त श्री सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री के के खंडेलवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, ऊर्जा विभाग की सचिव श्रीमती वंदना डाडेल, ऊर्जा वितरण निगम के एमडी श्री राहुल पुरवार, जेयूएसएनएल के एमडी श्री निरंजन कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा के सदस्यता महाअभियान का शुभारंभ कल, सीएम करेंगे उद्घाटन
    Next Article 2019-20 का आम बजट विकासोन्मुख, और प्रगतिशील : राजेश शुक्ल

    Related Posts

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप: विपक्ष में क्यों नहीं कोई जेपी या अन्ना? | राष्ट्र संवाद

    बंगाल विजय: संघ की जमीनी साधना और भाजपा की जीत | राष्ट्र संवाद

    लोकतंत्र की मर्यादा और चुनावी विश्वास का संकट | राष्ट्र संवाद

    बंगाल की राजनीति और चुनावी हिंसा: लोकतंत्र की कसौटी | राष्ट्र संवाद

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: ६ मई २०२६ (बुधवार)

    31 मई तक प्रोजेक्ट तैयार न हुआ, चाबी लाभुकों को नहीं मिली तो 1 जून से अनशनःसरयू राय

    विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जमशेदपुर में रक्तदान महायज्ञ, 100 दिवसीय अभियान की भी होगी शुरुआत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.