Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्यसभा में गतिरोध: NEET पेपर लीक पर हंगामा, कार्यवाही ठप
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड पटना बिहार बेगूसराय शिक्षा

    राज्यसभा में गतिरोध: NEET पेपर लीक पर हंगामा, कार्यवाही ठप

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 24, 2026Updated:July 24, 2026No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली: संसद के मानसून सत्र में राज्यसभा में गतिरोध शुक्रवार को भी जारी रहा, जिससे उच्च सदन की कार्यवाही लगातार बाधित होती रही। विपक्षी दलों द्वारा नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किए गए भारी हंगामे के कारण सदन की बैठक दो बार के स्थगन के बाद अंततः पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। इस गतिरोध के चलते शून्यकाल और प्रश्नकाल जैसे महत्वपूर्ण सत्र नहीं हो पाए, जिससे विधायी कामकाज पूरी तरह ठप रहा।

    राज्यसभा में गतिरोध: कार्यवाही का पूरा ब्यौरा

    राज्यसभा में गतिरोध जारी : बैठक दो बार के स्थगन के बाद सोमवार तक स्थगित

    नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद ही नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले पर चर्चा करने की मांग कर रहे विपक्षी सदस्यों और इसका विरोध कर रहे सत्ता पक्ष के सदस्यों के हंगामे के कारण शुक्रवार को राज्यसभा की बैठक दो बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।

    हंगामे की वजह से आज भी उच्च सदन में शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं हो पाया।

    दो बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे बैठक शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद ही नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले पर चर्चा करने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उप सभापति हरिवंश ने कहा कि राष्ट्र गौरव अपमान निवारण (संशोधन अधिनियम) विधेयक 2026 को पेश किया जाना है जो आज के कामकाज की सूची में सूचीबद्ध है।

    विधेयक का उद्देश्य राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को वही वैधानिक संरक्षण प्रदान करना है, जो वर्तमान में राष्ट्र गान ‘जन गण मन’ को प्राप्त है।

    हंगामे के बीच उन्होंने कहा कि चार दिन बीत चुके हैं और अभी तक कोई विधायी कामकाज नहीं हो पाया है। उन्होंने गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से राष्ट्र गौरव अपमान निवारण (संशोधन अधिनियम) विधेयक 2026 पेश करने को कहा। राय ने सदन में चर्चा करने और पारित करने के लिए यह विधेयक पेश किया।

    विपक्षी सदस्यों, विशेषकर वाम दलों के सदस्यों ने विधेयक पेश किए जाने का विरोध किया। हालांकि, ध्वनिमत से इस विधेयक को सदन में पेश कर दिया गया।

    इसके बाद उपसभापति ने विधेयक पर चर्चा शुरू कराने का प्रयास किया, लेकिन विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।

    उच्च सदन की बैठक अब सोमवार को सुबह 11 बजे होगी।

    कारगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि और फिर हंगामा

    इससे पहले, पूर्वाह्न 11 बजे उच्च सदन की बैठक शुरु होने पर सभापति राधाकृष्णन ने 26 जुलाई को मनाए जाने वाले कारगिल विजय दिवस का उल्लेख किया। उन्होंने सैन्य बलों के साहस और शौर्य की सराहना करते हुए कहा कि उनकी निगरानी में सीमाएं सुरक्षित हैं। इसके बाद उन्होंने तथा सदस्यों ने कारगिल संघर्ष में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैन्य बलों के कर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए कुछ पल का मौन रखा।

    कारगिल विजय दिवस हर वर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है, लेकिन इस बार 26 जुलाई को रविवार होने के कारण अवकाश होगा और संसद की बैठक नहीं होगी। इसलिए आज शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

    शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद सभापति ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए और प्रश्नकाल शुरू करना चाहा। इसी बीच विपक्षी सदस्यों ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर सोमवार को राजधानी में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में तथा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया।

    सभापति राधाकृष्णन ने सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को बोलने की अनुमति दी। खरगे ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई का जिक्र किया। उनकी बात पूरी भी नहीं हो पाई थी कि सत्ता पक्ष के सदस्य विरोध जताने लगे।

    सभापति ने हंगामे के कारण बैठक दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी और उच्च सदन में आज भी शून्यकाल नहीं हो पाया।

    दोपहर की कार्यवाही और लगातार स्थगन

    एक बार के स्थगन के बाद दोपहर बारह बजे बैठक शुरू होने पर सभापति सी पी राधाकृष्णन ने सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को बोलने के लिए कहा। खरगे ने कहा कि शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और प्रधानमंत्री को स्थिति स्पष्ट करते हुए बयान देना चाहिए।

    खरगे अपनी बात पूरी नहीं कर पाए थे कि सत्ता पक्ष के सदस्यों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। इस बीच विपक्ष के सदस्यों ने भी हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी।

    सदन में अव्यवस्था देख राधाकृष्णन ने बैठक दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी।

    मानसून सत्र पर गतिरोध का असर

    नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर विपक्ष के विरोध और बार-बार के हंगामे एवं स्थगन के कारण मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार से अब तक राज्यसभा में शून्यकाल, प्रश्नकाल और कोई महत्वपूर्ण विधायी कामकाज नहीं हो पाया है। आंदोलनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के मुद्दे पर चर्चा और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की विपक्ष की मांग को लेकर संसद में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी है। राज्यसभा की कार्यवाही का इस तरह ठप होना न केवल जनता के मुद्दों की अनदेखी है, बल्कि संवैधानिक दायित्वों की पूर्ति में भी बाधा उत्पन्न करता है। अब सबकी निगाहें सोमवार की बैठक पर टिकी हैं कि क्या कोई बीच का रास्ता निकल पाता है या गतिरोध आगे भी जारी रहेगा। अधिक संसदीय विश्लेषण के लिए [INTERNAL_LINK_HOLDER] देखें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में जंतर-मंतर पर वायरल बुखार
    Next Article पेपर लीक पर पीएम मोदी का वीडियो संदेश: सख्त कार्रवाई का वादा

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.