राजधानी रांची में अतिक्रमण हटाने के दौरान “लाठीचार्ज”
राष्ट्र संवाद संवाददाता
राजधानी रांची के हरमू बाईपास सड़क के किनारे स्थित है एचईसी की जमीन से , अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान स्थानीय लोगों का भारी विरोध प्रशासन को करना पड़ा स्थिति नियंत्रित करने के लिए ” लाठीचार्ज ”
राजधानी रांची के हरमू बाईपास सड़क के किनारे स्थित एचईसी की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर अतिक्रमण कर रहे लोगो पर लगातार दूसरे दिन भी राँची जिला प्रशासन की टीम के द्वारा भारी सुरक्षा बल के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है.
प्रशासन की टीम के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान स्थानीय लोग आक्रोशित होकर लोग सड़कों पर उतर आए, जिसके कारण बिरसा चौक-हरमू बाईपास रोड पर स्थित डीपीएस चौक के समीप जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. इस जाम में स्कूल बसों समेत सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन घंटों फंस गए हैं.
इसके साथ ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में जुटी प्रशासन की टीम के साथ भी स्थानीय लोग उलझ गए इसके बाद स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस की टीम को लाठीचार्ज करना पड़ा।
पुलिस टीम के द्वारा की गई लाठीचार्ज के बाद फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
बता दे कि अब तक रांची जिला प्रशासन के द्वारा हरमू बाईपास सड़क के किनारे स्थित एचईसी की जमीन से लगभग आधा दर्जन से ज्यादा बुलडोजर की मदद से 40 से जायद अवैध रूप से बने अतिक्रमण कर बने घर और दुकानों को तोड़ा गया है।
प्रशासन की कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश , आक्रोशित लोग हरमू बायपास सड़क जो आगे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, हटिया स्टेशन, मंत्रालय सहित प्रमुख स्थानों को जोड़ने वाली सड़क को जाम कर दे रहे हैं, स्थिति नियंत्रित करने और प्रशासन की टीम से बार-बार स्थानीय लोग उलझा जा रहे हैं जिस कारण स्थिति नियंत्रित करने के लिए “लाठी चार्ज ” करना पड़ा है।
बता दे कि इससे पहले बुधवार को भी प्रशासन की टीम के द्वारा कार्रवाई करते हुए एचईसी की जमीन पर अवैध रूप से, बने दर्जनों घरों और दुकानों को, लगभग 8 से 10 बुलडोजरों की मदद से तोड़ा गया था।
स्थानीय लोगों के द्वारा उनके घरों को तोड़ने से पहले उन्हें दूसरे स्थान पर पुनर्वास करने की मांग की जा रही है।
प्रशासन की टीम से उलझने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

