Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजगीर तक लाया जायेगा गंगा का पानी: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    राजगीर तक लाया जायेगा गंगा का पानी: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 26, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राजगीर (नालंदा): राजगीर के कन्वेंशन हॉल में तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को किया. इस मौके पर सीएम ने जहां राजगीर के पौराणिक इतिहास की चर्चा की, वहीं यहां गिरते जलस्तर पर चिंता भी जतायी. उन्होंने भू-जल के अंधाधुंध दोहन से बचने की अपील करते हुए कहा कि यहां के निवासियों के पेयजल की समस्या दूर करने के लिए हम गंगा का पानी यहां ला रहे हैं. गंगा का पानी राजगीर में संगृहीत किया जायेगा और यहां से राजगीर व आसपास के गांवों में आपूर्ति की जायेगी. इतना ही नहीं, हम गंगा के पवित्र जल को बोधगया तक ले जायेंगे.उन्होंने कहा कि राजगीर सभी धर्मों का एक पवित्र स्थल है, इसलिए इसे विकसित करने के लिए सरकार एक महत्वाकांक्षी योजना पर काम कर रही है. इसके पहले चरण में राज्य के सभी बौद्ध स्थलों को बौद्ध सर्किट से जोड़ा रहा है. उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में गुरुनानक का 550वां प्रकाशोत्सव राजगीर में दिसंबर माह में मनाया जायेगा, जिसमें देश भर से सिख धर्म के लोग शामिल होंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर का पौराणिक इतिहास रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर के कुंडों में जल धरती के अंदर से आता है.स्थानीय लोगों द्वारा बोरिंग और ट्यूबवेलों के माध्यम से जल खींचा जा रहा है. इसका दुष्प्रभाव यहां के कुंडों से निकलने वाले जल पर पड़ रहा है. मुख्यमंत्री ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि राजगीर क्षेत्र की धरती से अंधाधुंध पानी खींचकर इसे बर्बाद न करें. मुख्यमंत्री ने किसानों द्वारा पराली जलाये जाने की घटनाओं पर भी खेद व्यक्त किया.कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए यह अत्यंत घातक कार्य है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री को पर्यटन मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ने स्मृति चिह्न भेंट किया. महोत्सव का शुभारंभ विभिन्न धर्मों के संतों द्वारा मंगलाचरण पाठ से हुआ. राजगीर महोत्सव के पहले दिन सांस्कृतिक संध्या में मशहूर गजल गायक पंकज उधास अपनी गजल गायकी की तान से राजगीर की वादियां गूंज उठीं.राजगीर महोत्सव में ग्रामश्री मेला, कृषि मेला, व्यंजन मेला, नुक्कड़, सर्वधर्म मंगलाचरण, पालकी सज्जा, तांगा सज्जा, महिला महोत्सव, फिल्म फेस्टिवल, सद्भावना मार्च, दंगल, क्रिकेट, कबड्डी, ताइक्वांडो, खो-खो, रग्बी व कराटे प्रतियोगिता, सांस्कृतिक संध्या आदि का आयोजन होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य में शरणार्थी बस्तियों को नियमित किया जायेगा:सीएम ममता बनर्जी
    Next Article फडणवीस सरकार को कल शाम 5 बजे तक साबित करना होगा बहुमत: सुप्रीम कोर्ट

    Related Posts

    शंखनाद,डमरू व मंजीरा की ध्वनि की गूँज के साथ 1000 कांवरिया सुल्तानगंज रवाना ।

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    August 9, 2026

    विजया गार्डन में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, ‘मिसेज सावन क्वीन 2026’ बनी आकर्षण का केंद्र

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    शंखनाद,डमरू व मंजीरा की ध्वनि की गूँज के साथ 1000 कांवरिया सुल्तानगंज रवाना ।

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विजया गार्डन में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, ‘मिसेज सावन क्वीन 2026’ बनी आकर्षण का केंद्र

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की आम बैठक संपन्न, केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में आदिवासी एकता की मिसाल: विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी समाज की पहचान पर बोले संजीव सरदार

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में दिखी आदिवासी एकता की मिसाल, विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.