युवा मोर्चा ने किया युवा क्रांतिकारी को नमन
जमशेदपुर: सोमवार: शाहीदें आज़म भगत सिंह जी की 113 वी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर द्वारा युवा स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जोगिंदर सिंह सोनू ने किया तथा अद्यक्षता महानगर अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा ने की।
जेम्को स्तिथ शहीद भगत सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर युवाओं ने आपने आदर्श को प्रणाम किया।
मौके पर उपस्तिथ भाजयुमो महानगर अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा ने कहा सरदार भगत सिंह ने माँ भारती की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया और अपने अदम्य साहस, आदर्शों व अद्वितीय राष्ट्रभक्ति से क्रांति की अलख जगाने का कार्य किया जिससे हमें आज़ादी मिली। आज के युवाओं को भगत सिंह से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय की सेवा करनी चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हलधर नारायण साह, महानगर महामंत्री राकेश सिंह,जिला कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य पंकज सिन्हा, बर्मामाइंस मंडल अध्य्क्ष दीपक झा, अनुसूचिति जाती मोर्चा जिला अध्य्क्ष बिमल बैठा, अनुसूचिति जाती मोर्चा जिला अध्य्क्ष काजू सांडिल, चंचल चक्रवर्ती, बिनोद राय, त्रिदेब चटराज, प्रोबिर चटर्जी राणा, स्मारक समिति के अध्य्क्ष जोगिंदर सिंह,भाजयुमो मंडल अध्य्क्ष बिराट कुमार,देवानंद सिंह, सागर गुप्ता, संजय शर्मा,विनय खुराना एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्तिथ थे।