Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में तेज रफ़्तार कैंटर ने मारी टक्कर, 4 की मौत
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में तेज रफ़्तार कैंटर ने मारी टक्कर, 4 की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मथुरा. माट थाना क्षेत्र इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. यह हादसा माइलस्टोन 106 के समीप खड़ी बस में एक तेज रफ़्तार कैंटर के घुस जाने से हुआ. चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हैं. मिली जानकारी के अनुसार, यह बस कटिहार (बिहार) से दिल्ली जा रही थी. यात्रियों में ज्‍यादातर बिहार के रहने वाले थे.

    बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 106 के पास बस का डीजल ख़त्म हो गया था, जिसकी वजह से बस चालक ने एक्सप्रेसवे के किनारे बस को खड़ा कर दिया. बुधवार सुबह करीब 7:00 बजे एक कैंटर ने पीछे से बस में टक्कर मार दी. कैंटर आगरा से नोएडा की तरफ जा रहा था. बस में टक्कर लगते ही बस सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलने पर एक्सप्रेसवे का दल और पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा बस में सवार घायल लोगों को उसमें से निकाला गया.

    इनकी हुई मौत- बिहार निवासी मोहम्मद रमजानी पुत्र अंसारी, गोपाल पुत्र मंगल और मोहम्मद शमशेर पुत्र इदरीश की मौत हो गई. इसके अलावा कैंटर सवार लालगोपालगंज इलाहाबाद निवासी नरेंद्र मिश्रा पुत्र तारा सिंह की भी मृत्यु हो गई. इसके अलावा दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकर्नाटक: चित्रदुर्ग में बस बनी आग का गोला, 5 यात्री जिंदा जले- 27 घायल
    Next Article सुकमा में नक्सलियों को करारी चोट, सुरक्षाबल के जवानों से मुठभेड़ में 4 ढेर

    Related Posts

    निक्को पार्क के पास कार सवार पांच युवक धारदार हथियार के साथ हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

    August 8, 2026

    जमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल बस ने 7 वर्षीय बच्ची को कुचला, मौत; दो घायल, सड़क जाम

    August 8, 2026

    डुमरी विधायक जयराम महतो ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता से की शिष्टाचार मुलाकात

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    निक्को पार्क के पास कार सवार पांच युवक धारदार हथियार के साथ हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

    जमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल बस ने 7 वर्षीय बच्ची को कुचला, मौत; दो घायल, सड़क जाम

    डुमरी विधायक जयराम महतो ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता से की शिष्टाचार मुलाकात

    जियाडा के नए नियमों को लेकर उद्योग संगठनों के साथ बैठक, सुझावों पर हुआ मंथन

    कॉलेज परिसर में करंट लगने से छात्र घायल, 5 लाख मुआवजे की मांग की

    प्रधानाध्यापक पर छात्र का सिर फोड़ने का आरोप, तीन टांके लगने के बाद रुका खून

    युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत, युवाओं को नेतृत्व देगा आजसू : सुदेश महतो

    भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी पर छात्रों के समर्थन में उतरे सुदेश महतो, निष्पक्ष जांच की मांग

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.