Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यमन में मस्जिद में मिसाइल हमले में 100 से अधिक जवानों की मौत
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय अपराध

    यमन में मस्जिद में मिसाइल हमले में 100 से अधिक जवानों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुबई: यमन के मारिब में सैन्य शिविर में एक मस्जिद पर मिसाइल और ड्रोन हमले में 100 से अधिक सैनिकों की मौत हो गई और दर्जनों सैनिक घायल हो गए। चिकित्सकीय एवं सैन्य सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। इन हमलों के लिए हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन समर्थित यमन सरकार के बीच जारी युद्ध में कुछ महीनों की अपेक्षाकृत शांति के बाद शनिवार को यह हमला हुआ। सैन्य सूत्रों ने बताया कि हूती विद्रोहियों ने सना के पूर्व में करीब 170 किलोमीटर दूर मारिब में शनिवार शाम को नमाज के दौरान एक सैन्य शिविर में मस्जिद पर हमला किया।यमन के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया कि हम हूती विद्रोहियों द्वारा मस्जिद पर किए हमले की कड़ी निंदा करते हैं… जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए और दर्जनों घायल हुए हैं। हताहतों को मारिब शहर के एक अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के एक चिकित्सकीय सूत्र ने इससे पहले बताया था कि हमले में 83 सैनिक मारे गए हैं और 148 अन्य घायल हुए हैं।इस हमले से एक दिन पहले गठबंधन समर्थित सरकारी बलों ने सना के उत्तर में स्थित नाहम क्षेत्र में हूती विद्रोहियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया था। आधिकारिक संवाद समिति ‘सबा’ के अनुसार एक सैन्य सूत्र ने बताया कि नाहम में संघर्ष रविवार को भी जारी रहा। इस बीच सूत्रों ने कहा कि (हूती) मिलिशिया के दर्जनों लोग हताहत हुए हैं। यमन ने राष्ट्रपति अबेदरब्बो मंसूर हादी ने इस ‘कायराना और आतंकवादी’ हमले की निंदा की है।‘सबा’ ने हादी के हवाले से कहा कि हूती मिलिशिया का यह शर्मनाक कदम इस बात की नि:संदेह पुष्टि करता है कि वह शांति के इच्छुक नहीं है, क्योंकि उसे मौत और विनाश के अलावा कुछ नहीं आता और वह क्षेत्र में ईरान का घटिया हथियार है। हूती विद्रोहियों ने इस हमले की तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है और ‘सबा’ ने अपनी रिपोर्ट में मृतक संख्या नहीं बताई है। ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र दूत मार्टिन ग्रिफिथ्स ने हमलों में आई कमी का स्वागत किया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleNRC के लिए BJP प्रतिबद्ध, बंगाल से 1 करोड़ अवैध बांग्लादेशियों को भेजेंगे वापस : दिलीप घोष
    Next Article ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ Team India ने छठी वनडे सीरीज जीती, धोनी का रिकॉर्ड तोड़कर विराट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.