Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मॉडल ने डायरेक्टर पर लगाया यौन शोषण का आरोप, कहा- साजिद खान ने मुझे अपने सामने कपड़े उतारने के लिए कहा था
    Headlines सिनेमा

    मॉडल ने डायरेक्टर पर लगाया यौन शोषण का आरोप, कहा- साजिद खान ने मुझे अपने सामने कपड़े उतारने के लिए कहा था

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. साल 2018 में दुनियाभर में चल रहे मीटू मूवमेंट की आंच बॉलीवुड इंडस्ट्री तक पहुंची थी. उस दौरान डायरेक्टर साजिद खान पर तीन महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था. अब मॉडल पाउला ने साजिद खान पर यौन उत्पीडऩ का संगीन आरोप लगाया है. पाउला ने कहा कि जब वह 17 साल की थीं तो साजिद खान ने उन्हें अपने सामने कपड़े उतारने के लिए कहा था. पाउला ने इंस्टाग्राम पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट साजिद पर ये आरोप लगाए हैं.

    पाउला ने लिखा, जब मी टू मूवमेंट शुरू हुआ था तब बहुत से लोगों ने साजिद खान के खिलाफ बोला, लेकिन मैं हिम्मत नहीं दिखा सकी, क्योंकि दूसरे एक्टर्स की तरह मेरा कोई गॉड फादर नहीं है. परिवार के लिए मुझे कमाना पड़ रहा था, इसलिए मैं चुप रही. अब मैं अपने पेरेंट्स के साथ नहीं हूं. मैं अपने लिए कमा रही हूं.

    अब मैं हिम्मत दिखा सकती हूं और बताना चाहती हूं कि जब मैं 17 साल की थी, तब साजिद खान ने मेरा शोषण किया था. वह मुझसे गंदी बातें करते थे. उन्होंने मुझे छूने की कोशिश की. उन्होंने मुझे फिल्म हाउसफुल में रोल देने के बदले अपने सामने कपड़े उतारने के लिए कहा. भगवान ही जानता है कि ये सब उन्होंने कितनी लड़कियों के साथ किया होगा. मॉडल ने आगे लिखा कि मुझे अब एहसास हुआ कि इसने मुझे कितनी बुरी तरह प्रभावित किया है. तब मैं एक बच्ची थी और बोल नहीं पाई. कास्टिंग काउच, लोगों को बहलाने-फुसलाने और उन्हें उनके सपनों से दूर करने कि लिए साजिद खान को जेल में होना चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजियो तैयार करेगी 10 करोड़ सस्ते 4G स्मार्टफोन्स, दिसंबर तक होंगे उपलब्ध
    Next Article आसमानी बिजली गिरने से दो युवा क्रिकेटर्स की दर्दनाक मौत

    Related Posts

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.