Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने विभिन्न विभागों में अनुबंध कर्मियों और उनकी सेवा शर्तों आदि में सुधार को लेकर उच्चस्तरीय समिति के गठन से संबंधित प्रस्ताव को दी स्वीकृति
    Breaking News झारखंड राजनीति

    मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने विभिन्न विभागों में अनुबंध कर्मियों और उनकी सेवा शर्तों आदि में सुधार को लेकर उच्चस्तरीय समिति के गठन से संबंधित प्रस्ताव को दी स्वीकृति

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने विभिन्न विभागों में अनुबंध कर्मियों और उनकी सेवा शर्तों आदि में सुधार को लेकर उच्चस्तरीय समिति के गठन से संबंधित प्रस्ताव को दी स्वीकृति*
    ================
    *उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष विकास आयुक्त होंगे जबकि प्रधान सचिव, कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग इसके सदस्य सचिव होंगे*
    ===============
    *योजना सह वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव और प्रधान सचिव -सह -विधि परामर्शी इस उच्च स्तरीय समिति के सदस्य होंगे*
    ===============
    राज्य सरकार के विभिन्न विभागों /कार्यालयों में अनुबंध/ संविदा पर कार्यरत कर्मियों और उनके कार्यों से संबंधित सेवा शर्तों, अवधि और मानदेय की राशि इत्यादि पर एकरूपता तय करने हेतु एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है l समिति के गठन संबंधी प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने स्वीकृति दे दी है l इस उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष विकास आयुक्त होंगे जबकि कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग के अपर मुख्य सचिव / प्रधान सचिव /सचिव इसके सदस्य सचिव बनाए गए हैं l वही , योजना सह वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव /प्रधान सचिव / सचिव और प्रधान सचिव -सह -विधि परामर्शी इसके सदस्य होंगे l यह समिति अनुबंध / संविदा कर्मियों की सेवा शर्तों में सुधार तथा नियमितीकरण के संबंध में उठाई जा रही मांग की समीक्षा कर अपना अभिमत देगी l

    *यह समिति निम्न बिंदुओं के संदर्भ में अपना प्रतिवेदन देगी*

    *विभिन्न विभागों /कार्यालयों में अनुबंध/ संविदा पर कार्यरत कर्मियों की संख्या l*

    *अनुबंध /संविदा पर की गई नियुक्तियों में अपनाई गई प्रक्रिया की विवरणी l*

    *अनुबंध / संविदा पर नियुक्त कर्मियों की सेवा शर्तों सेवा अवधि और मानदेय की विवरणी l*

    *सर्वोच्च न्यायालय उच्च न्यायालय के न्यायदेशों तथा अन्य आदेशों के आलोक में अनुबंध /संविदा पर नियुक्त कर्मियों की सेवा नियमितीकरण की संभावनाएं l*

    *अनुबंध / संविदा कर्मियों की वर्तमान सेवा शर्तों के सुधार के संबंध में परामर्श देना l*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर झंडोतोलन के दौरान राष्ट्रध्वज नीचे गिर जाने के मामले को लेकर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज ने नजारत उप समाहर्ता को दिया स्पष्टीकरण, 24 घंटे में मांगा जवाब
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में कॉरपोरेट प्रतिनिधियों तथा प्राइवेट नर्सिंग होम संचालक/अस्पताल प्रबंधन के साथ अलग-अलग बैठक

    Related Posts

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.