Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री रघुवर दास मास्टर स्ट्रोक फुल 1567 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
    Headlines खबरें राज्य से झारखंड

    मुख्यमंत्री रघुवर दास मास्टर स्ट्रोक फुल 1567 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 22, 2019No Comments9 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने रांची रिंग रोड फेज 7 का उद्घाटन व रांची पेयजलापूर्ति योजना एवं स्मार्ट सिटी आधारभूत संरचना से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास किया*
    =====================
    *मुख्यमंत्री ने कुल 1527 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया*

    *◆ 252 करोड़ की लागत से स्मार्ट सिटी में निर्मित होने वाले गैस इंसुलेटेड 220/33 सब स्टेशन का शिलान्यास हुआ।*

    *◆मुख्यमंत्री ने 141 कनीय अभियंता संविदा पर सौंपा नियुक्ति पत्र*
    =====================
    *◆ 14 वर्ष के संसाधनों से ही 4 वर्ष में विकास के कार्य हुए*
    *◆ आपसे जो वादा किया; उसे पूरा किया*

    *–रघुवर दास, मुख्यमंत्री*
    =====================
    रांची/ रातू। राज्य गठन के बाद भी सरकार थी, संसाधन थे। लेकिन हम विकास के बाट जोह रहे थे। 4 वर्ष पूर्व जब वर्तमान सरकार बनी तो हमने इन चुनौतियों को सुअवसर के रूप में लिया और राज्य को विकास के पथ पर अग्रसर करने का प्रयत्न किया। उस प्रयत्न का परिणाम है जिस रिंग रोड निर्माण कार्य का मैंने शिलान्यास किया था आज उसका उद्घाटन भी कर रहा हूँ। वर्तमान सरकार जनता से झूठा वादा नहीं करती। सरकार जो कहती है वह करती है। रातू की जनता से मैंने वादा किया था कि *रिंग रोड को जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग में एक ब्रिज निर्मित होगा तो उसे भी पूरा कर रहा हूँ यहां 2200 करोड की लागत से ब्रिज का निर्माण होगा। आज वर्षों से लंबित रिंग रोड फेज 7 का निर्माण कार्य 452 करोड़ की लागत से पूर्ण हुआ, 290 करोड की शहरी जलापूर्ति योजना(अमृत योजना) और 656 एकड़ भूमि पर 513 करोड़ की लागत से HEC में स्मार्ट सिटी आधारभूत संरचना निर्माण कार्य का शिलान्यास हो रहा है।* यह एक स्थिर सरकार के कारण संभव हो सका है। उपरोक्त बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कही। श्री दास शुक्रवार को रांची रिंग रोड संख्या 7 के उद्घाटन व रांची पेयजल आपूर्ति योजना एवं स्मार्ट सिटी आधारभूत संरचना से संबंधित योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे।

    *4 वर्ष में कई मूलभूत सुविधा लोगों तक पहुंची*
    राज्य गठन के बाद झारखण्ड की जनसंख्या में वृद्धि दर्ज की गई। इस बढ़ती जनसंख्या को सुविधाएं प्रदान करने हेतु सड़क निर्माण, सड़कों का उन्नयन कार्य, पेयजलापूर्ति की सुनिश्चितता, बिजली उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है। इस निमित 4 वर्ष में विकास के कार्य लोगों तक पहुंचे हैं। रांची रिंग रोड फेज 1 और 2 का निर्माण कार्य अप्रैल तक धरातल पर नजर आएगा और बचे हुए 25.3 किमी को रिंग रोड से जोड़ दिया जाएगा। यह कार्य NHAI के जिम्मे है। इस कार्य में कुछ कठिनाई थी जिसे केंद्र सरकार से समन्वय स्थापित कर दूर कर दिया गया है। यह कार्य पूर्ण होने से यातायात को बहुत लाभ होगा।

    *14 वर्ष में 18 % और 4 वर्ष में 99% शौचालय का निर्माण हुआ*
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में गरीबों को पक्का मकान और उनके लिए शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। झारखण्ड बनने से लेकर 14 वर्ष तक झारखण्ड केवल 18% खुले में शौच से मुक्त था आज महज 4 वर्ष के कार्यकाल में सरकार ने 99% झारखण्ड को खुले में शौच से मुक्त कर दिया है।

    *किसी तरह का भेदभाव नहीं ; सभी वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ*
    मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 5 लाख आवास का निर्माण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हुए हैं। 3 लाख से ज्यादा आवास निर्माण करने की योजना पर कार्य हो रहा है। 2022 तक 5 लाख और आवास गरीबों के लिए बनाने का कार्य सरकार करेगी। राज्य के गरीब परिवारों मुफ्त गैस सिलेंडर प्रदान किया गया। इस कार्य में किसी तरह का भेदभाव नहीं बरता गया। सभी वर्ग के लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिला है।

    *गांव भी होंगे रोशन, लगेगा स्ट्रीट लाइट; 14वें वित्त आयोग के तहत हर पंचायत को 26 लाख*
    मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों की तरह गांव को भी रोशन किया जाएगा। गांव में भी मूलभूत सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए केंद सरकार 14वें वित्त आयोग के तहत 600 करोड की राशि राज्य के 4 हजार से ज्यादा मुखियागण के बैंक एकाउंट में जमा किया है मार्च में फिर 600 करोड़ की राशि आएगी। इस तरह एक पंचायत को 26 लाख रुपये गांव के विकास हेतु मिलेगा। इस राशि से गांव में स्ट्रीट लाइट, पेभर ब्लॉक की सड़क बरसात से पूर्व बना दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि 500 करोड़ की लागत से आदिवासी, दलित गांव में पेयजलापूर्ति योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। डीप बोरिंग के माध्यम से गरीबों को उनके घर मे शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।

    *24 घंटा बिजली उपलब्ध कराना लक्ष्य*
    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में जल्द 24 घंटे बिजली की सुविधा उपलब्ध होगी। 81 ग्रिड और 257 सब स्टेशन का कार्य हो रहा है। दिसंबर 2019 तक 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो। इस लक्ष्य को लेकर सरकार कार्य कर रही है। लोगों का जीवन स्तर ऊंचा हो इसके लिए सरकार कटिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 14 वर्ष का आकलन 4 वर्ष से करें। 4 वर्ष में जो काम हुए हैं वह 14 वर्ष में नहीं हो पाए। अब सरकार का लक्ष्य है कि यहां के विकास की चर्चा विश्व के विकसित राज्य की श्रेणी में हो, क्योंकि हमारे पास भू संपदा, मानव संपदा और खनिज संपदा है। बस इस राज्य को बदलने में राज्य की जनता को अपनी सोच बदलनी होगी। बदलते समय के अनुरूप हम भी बदलें तो झारखंड भी बदलेगा।

    *कानून का पालन करें; इसमें शर्म कैसी*
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय राज्य के लोगों को अनुशासन और कानून का पालन करना चाहिए। इंसान की थोड़ी सी लापरवाही उसे भारी क्षति पहुंचा सकती है। प्रतिस्पर्धा वाहनों की स्पीड को दिखाने में नहीं बल्कि अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में करना चाहिए। राजनीतिक दल के लोग, युवा, अधिकारी या आम लोग यातायात नियमों का पालन करें। सीट बेल्ट लगाएं हेलमेट लगाकर बाइक चलाएं। अगर आपको यातायात पुलिस रोकती है तो उसे अपनी गरिमा का विषय ना बनाएं, क्योंकि वह अपने कर्तव्य का पालन कर रहा है। चीजें बदलते बदलते ही बदलती हैं। इसलिए वक्त के साथ खुद को ही बदलें और राज्य के विकास को गति देने में सहायक बनें।

    *अपने सोच को स्मार्ट बनाएं, झारखण्ड भी स्मार्ट बन रहा है*
    *नगर विकास मंत्री श्री सीपी सिंह* ने कहा कि आज सड़क और पेयजलापूर्ति योजना व स्मार्ट सिटी आधारभूत संरचना का शिलान्यास हो रहा है। यह सिर्फ रांची में ही नहीं पूरे झारखण्ड में इस तरह का कार्य हो रहा है। हर तरह की मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने का प्रयास ही रहा है। 2014 को सरकार बनते ही संकल्प लिया झारखण्ड की जनता की सेवा करने का अवसर मिला है यह सेवा निरंतर चलेगा। सड़क स्मार्ट हो गया है यह कल्पना से परे है। हमें भी अब स्मार्ट होने की जरूरत है। ताकि हम कह सकें झारखण्ड के साथ साथ यहां रहने वाले भी स्मार्ट हैं। सड़कें अच्छी बन रहीं हैं तो दो पहिया वाहन वाले हेलमेट और कार चालक सीट बेल्ट लगा कर चलें। अपने सोंच को स्मार्ट बनाएं, झारखण्ड स्मार्ट बन रहा है।

    *आज हम खुले आंख से सपना देखते हैं और उसे धरातल पर उतारते हैं*
    मेयर श्रीमती आशा लकडा ने कहा कि देश राज्य बदल रहा है। राज्य की जनता के लिए सरकार योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य हो रहा है। आज गांव विकसित हो रहें हैं। हजारों की संख्या में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हुआ है। आज रांची में पेयजलापूर्ति हेतु परेशानी को कम किया गया। आज प्रत्येक वार्ड में 1 टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है। 53 वार्ड में 1 जलमीनार बनाने की योजना है। आज फेज 1 का शिलान्यास हुआ है।

    *मुख्यमंत्री के प्रयास से रिंग रोड की सौगात मिली*
    *कांके विधायक श्री जीतूचरण राम* ने कहा कि मुख्यमंत्री के अथक प्रयास से रिंग रोड की सौगात मिली है। आज पेयजलापूर्ति योजना, स्मार्ट सिटी का शिलान्यास हो रहा आज उस सपने को धरातल पर उतारा जा रहा है। रांची के लाखों लोगों को पाइपलाइन के माध्यम से जलापूर्ति होगी। हम सभी संकल्प ले सरकार की विकास योजनाओं का संरक्षण और संवर्धन करना भी जरूरी है।

    *मुख्यमंत्री के ठोस इरादों के कारण यह संभव*
    *हटिया विधायक श्री नवीन जायसवाल* ने कहा कि रिंग रोड का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने दो वर्ष पूर्व किया था आज उसका उद्घाटन हो रहा। मुख्यमंत्री के ठोस इरादों के कारण यह संभव हुआ है। हर ओर सडकें चौड़ी हो रहीं हैं। हटिया क्षेत्र में कई विकास के कार्य हो रहें हैं। जलापूर्ति योजना का 70 % कार्य हटिया विधानसभा क्षेत्र में होगा। अन्य पंचायत में भी जल्द जल मीनार बनाकर जलापूर्ति सुनिश्चित किया जाएगा। हर पंचायत में 200 स्ट्रीट लाइट लगाने व डीप बोरिंग के माध्यम से जलापूर्ति होगी।

    *नियुक्ति पत्र, घर की चाबी और घर निर्माण हेतु राशि का वितरण—*
    मुख्यमंत्री ने नगर विकास विभाग में संविदा के आधार पर 141 कनीय अभियंता को नियुक्ति पत्र सौंपा। श्री दास ने सांकेतिक तौर पर रोशन कुमार, अनुज कुमार, रवीना होरो, जलालुद्दीन अंसारी को नियुक्ति पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के तहत ममता देवी, सरस्वती तिर्की, अगनु तिर्की को घर की चाबी व चेक 67 हजार 500 का चेक रूपानी उरवां, विजय वर्मा, चरिया देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चेक प्रदान किया गया।

    *योजनाओं का हुआ उद्घाटन*
    पथ निर्माण विभाग की काठीटांड़ से विकास विद्यालय तक रिंग रोड फेज 7 का उद्घाटन हुआ जिसकी कुल लागत 452 करोड़ व सोनाहातू से मिलन चौक तक सड़क निर्माण उन्नयन कार्य का लोकार्पण 40.2 करोड की लागत से हुआ।

    *योजनाओं का हुआ शिलान्यास*
    अमृत योजना के तहत 290 करोड़ की लागत से रांची शहरी जलापूर्ति योजना, 513 करोड़ की लागत से 656 एकड़ में स्मार्ट सिटी आधामभूत योजना, 252 करोड़ की लागत से 220/33 के वी गैस इंसुलेटेड सब स्टेशन निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ। रांची शहरी जलापूर्ति योजना के तहत 14 जलमीनार का निर्माण होगा, 898 किमी पाइपलाइन बिछाई जाएगी, 1 लाख 6 हजार 935 घरों में पेयजलापूर्ति निःशुल्क प्राप्त होगा।

    इस अवसर पर *नगर विकास मंत्री श्री सीपी सिंह, मेयर श्रीमती आशा लकडा, कांके विधायक श्री जीतू चरण राम, हटिया विधायक श्री नवीन जायसवाल, सचिव नगर विकास विभाग श्री अजय कुमार सिंह, सचिव पथ निर्माण विभाग श्री के के सोन, अभियन्ता प्रमुख श्री रास बिहारी सिंह व अन्य उपस्थित थे।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपहचानिए भुवनेश्वर के कांग्रेस नगर अध्यक्ष को
    Next Article साइबर क्राइम के प्रति खुद भी जागरूक हो और दूसरे को भी जागरूक करने का करें प्रयास

    Related Posts

    जमशेदपुर: प्रॉपर्टी विवाद में भाई-बहन के बीच खूनी संघर्ष, 2 घायल, संपत्ति सील

    May 31, 2025

    आकर्षण को बेनकाब करें: तंबाकू के पीछे छिपा हुआ क्रूर सच

    May 30, 2025

    धर्म के रक्षक, शांति पुंज, मानवता के पुजारी – श्री गुरु अर्जन देव जी का बलिदान युगों युगों तक देश प्रेम की प्रेरणा देता रहेगा:अमरप्रीत सिंह काले

    May 30, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: प्रॉपर्टी विवाद में भाई-बहन के बीच खूनी संघर्ष, 2 घायल, संपत्ति सील

    आकर्षण को बेनकाब करें: तंबाकू के पीछे छिपा हुआ क्रूर सच

    धर्म के रक्षक, शांति पुंज, मानवता के पुजारी – श्री गुरु अर्जन देव जी का बलिदान युगों युगों तक देश प्रेम की प्रेरणा देता रहेगा:अमरप्रीत सिंह काले

    एक जून को अनुमंडल अस्पताल में लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

    सिदगोड़ा बीपीएम स्कूल के समीप दशमेश नौजवान सभा के नेतृत्व में सेवा शिविर का आयोजन

    विदाई समारोह में भावुक हुए निवर्तमान एसएसपी किशोर कौशल कहा टीम भावना से मिली सफलता

    टीनप्लेट एकता मंच के द्वारा शहीदी दिवस पर चना और शरबत वितरण

    बकरीद को लेकर बिरसानगर थाना में शांति समिति की हुई बैठक, शांतिपूर्व व सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद मनाने पर हुई चर्चा

    कुदलीबाड़ी में नगर परिषद ने चलाया अतिक्रमण अभियान

    किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं करेंगे मजदूरों का शोषण: जोबा माझी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.