Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मनरेगा कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं,श्रमिको को उपलब्ध कराऐं रोजगार:उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    मनरेगा कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं,श्रमिको को उपलब्ध कराऐं रोजगार:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 8, 2020No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *मनरेगा कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं,श्रमिको को उपलब्ध कराऐं रोजगार:-उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.)*

    *सभी गांव में कम से कम 5 योजना संचालित करे सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी*

    *अधिक से अधिक श्रमिको को रोजगार उपलब्ध कराएं:-उप विकास आयुक्त जामताड़ा श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा*

    *उपायुक्त जामताड़ा ने मनरेगा/प्रधानमंत्री आवास के तहत चल रही योजना की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया*

    *प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराएं जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता:- डीआरडीए डायरेक्टर श्री राम वृक्ष महतो*

    *हरित ग्राम योजना के तहत प्रत्येक प्रखंड में लक्ष्य के अतिरिक्त बागवानी करवाने की जिम्मेदारी प्रखंड विकास पदाधिकारी की:- उपायुक्त जामताड़ा*

    उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.) ने कहा कि मनरेगा का उदेश्य रोजगार का सृजन करना है और इस कार्य में थोड़ी सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से कहा है की अधिक से अधिक श्रमिको को प्रत्येक दिन रोजगार उपलब्ध कराएं। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर शुन्य मास्टर रोल नहीं हो इसे सुनिश्चित किया जाए। उप विकास आयुक्त जामताड़ा ने कहा की बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लक्ष्य सभी प्रखंडवार फतेहपुर 150, जामताड़ा 150, करमाटांड़ 150, कुंडहित 150, नाला 150, नारायणपुर 250 एकड़ जमीन पर बागवानी करवाने को लेकर निर्देशित दिया गया है।

    ज्ञात हो कि जिले के विभिन्न प्रखंड अंतर्गत पंचायतों में मनरेगा योजनाओं के तहत *पानी रोको पौधा रोपो* अभियान 1 जून 2020 से चलाया जा रहा है।

    वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए राज्य सरकार के द्वारा 31 जुलाई तक लॉकडाउन विस्तारित किया गया है। कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम हेतु राज्य सरकार एवं जिला द्वारा कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा लॉकडाउन की वजह से उत्पन्न परिस्थिति को देखते हुए विभिन्न राज्यों एवं जिलों से लौटे श्रमिकों एवं प्रभावित ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भर करने के उद्देश्य से जिले में चल रहे विभिन्न योजनाओं के साथ मनरेगा के तहत एवं अन्य योजनाओं के तहत रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही विभिन्न रोजगार से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
    *इसी आलोक में आज दिनांक 08.07.20 को उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में मनरेगा योजना के अंतर्गत संचालित नीलांबर पीतांबर योजना, जल समृद्धि योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, आम बागवानी, पीएम आवास की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिया गया।* बैठक में उपायुक्त जामताड़ा ने कहा कि मनरेगा योजना का उद्देश्य श्रमिकों को रोजगार मुहैया करवाकर आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। इसको लेकर सभी विभागीय पदाधिकारी अपने अपने विभाग की लंबित सभी योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करें ताकि रोजगार सृजन हो सके एवं श्रमिकों को रोजगार देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

    इसके अलावा उप विकास आयुक्त ने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए निदेशित किया कि मनरेगा योजना के अंतर्गत संचालित योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक गांव में 5-6 योजनाओं से गांव वासियों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करेंगे तथा दिए गए लक्ष्यों को ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा उन्होंने लंबित आवासों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निदेश दिया तथा पौधारोपण, आम बागवानी, टीसीबी, मेढ़बंदी, नाला, ढोंभा निर्माण कार्यों में तेजी लाने का दिशा निदेश दिया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी इसकी साप्ताहिक समीक्षा स्वयं करें।

    इसके साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी मनरेगा के अंतर्गत संचालित योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रवासी मजदूरों को लाभान्वित करना तथा दिए गए लक्ष्य को जल्द से जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे।
    उपायुक्त जामताड़ा ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है की ST महिलाओं की भागीदारी बढ़ाए।साथ ही सभी प्रकार के पुराने शेड निर्माण/पुराना पक्का कार्य अविलंब प्रखंड विकास पदाधिकारी पूर्ण करवाएं।सप्ताह में एक दिन समीक्षा करें। सभी पुराना पीएम आवास पूर्ण करे। लंबित पीएम आवास पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

    *सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी बेहतर कार्य योजना बनाकर कार्य करें:-डीआरडीए निदेशक श्रीराम वृक्ष महतो*

    समीक्षा के दौरान डीआरडीए निदेशक श्रीराम वृक्ष महतो ने कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने अपने प्रखंडों में बेहतर कार्य योजना बनाकर कार्य करें। प्रखंडों में संचालित योजनाओं के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रवासी मजदूरों श्रमिकों को लाभान्वित करें ताकि उनको आत्मनिर्भर बनाया जा सके तथा दिए गए लक्ष्य को ससमय पूर्ण करेंगे। प्रखंडों में चल रहे विभिन्न कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लिया गया तथा आवंटित कार्य में तेजी लाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।साथ ही कहा गया कि मजदूरों का मजदूरी स समय भुगतान करे ताकि ताकि संबंधित को परेशानी ना हो।

    मौके पर अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय केरकेट्टा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नारायणपुर, श्री माहेश्वरी प्रसाद यादव, नाला, श्री सुनील प्रजापति, फतेहपुर, श्री मुकेश कुमार बाउरी,करमाटान्ड श्रीमती पल्लवी सिन्हा, कुंडहित गिरवर मींज, परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान संदीप कुमार, श्री अनूप कुमार, श्रीमती रानी झा, सभी प्रखंड के बीपीओ सहित संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुछ दिनों तक मैं आप से मुलाकात नहीं कर सकूंगा,आप सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बातें रख सकते हैं:हेमन्त सोरेन
    Next Article अगले आदेश तक किसी भी प्रकार के सामूहिक कार्यक्रम सहित सार्वजनिक कार्यक्रमों पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा :अनुमंडल पदाधिकारी

    Related Posts

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    June 27, 2026

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    आज भी ‘गुलामी जिंदा है’: मुजफ्फरनगर में 13 मजदूरों की दहला देने वाली आपबीती

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    रिश्तों का संकट: विश्वास के कत्ल से हिलता समाज, समाधान कब?

    मॉनसून सत्र से पहले देश में बदल रहा राजनीतिक संख्या बल: क्या होगा असर?

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.