निजाम खान
*मनरेगा कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं,श्रमिको को उपलब्ध कराऐं रोजगार:- उपयुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.)*
*सभी गांव में 5 योजना स्वीकृति कर संचालित करे कार्य सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी*
*अधिक से अधिक श्रमिको को रोजगार उपलब्ध कराएं:- उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा*
*हरित ग्राम योजना के तहत प्रत्येक प्रखंड में लक्ष्य के अतिरिक्त बागवानी करवाने की जिम्मेदारी प्रखंड विकास पदाधिकारी की*
उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) ने कहा कि मनरेगा का उदेश्य रोजगार का सृजन करना है और इस कार्य में थोड़ी सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उपायुक्त जामताड़ा ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से कहा है की अधिक से अधिक श्रमिको को प्रत्येक दिन रोजगार उपलब्ध कराएं। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर शुन्य मास्टर रोल नहीं हो इसे सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त जामताड़ा ने कहा की बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लक्ष्य सभी प्रखंडवार फतेहपुर 150, जामताड़ा 150, करमाटांड़ 150, कुंडहित 150, नाला 150, नारायणपुर 250 एकड़ जमीन पर बागवानी करवाने को लेकर निर्देशित दिया गया है।
ज्ञात हो कि जिले के विभिन्न प्रखंड अंतर्गत पंचायतों में मनरेगा योजनाओं के तहत *पानी रोको पौधा रूप* अभियान 1 जून 2020 से चलाया जा रहा है। इसके सफल संचालन एवं पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) के आदेशानुसार वरीय पदाधिकारी/ अभियंताओं/ कर्मियों/ संबंधित पदाधिकारी को सप्ताह में 2 दिन प्रखंड में निरीक्षण करने हेतु नामित किया गया है उक्त परिपेक्ष में आज दिनांक 17 जून 2020 को संबंधित पदाधिकारियों द्वारा निम्न स्थलों का निरीक्षण किया गया साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
डीआरडीए निदेशक श्री रामवृक्ष महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंडहित गिरवर मिंज द्वारा गढ़ जोड़ी मनरेगा योजना का स्थल निरीक्षण किया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा श्री सुधीर कुमार द्वारा प्रखड़ जामताड़ा, पंचायत उदल बनी, प्रखंड करमाटान्ड, पंचायत आसन चूआ का निरीक्षण किया गया।
सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री प्रधान मांझी, प्रखंड विकास पदाधिकारी नारायणपुर श्री महेश्वरी प्रसाद यादव के द्वारा नारोडिह में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया।
उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय केरकेट्टा, प्रखंड विकास पदाधिकारी फतेहपुर श्री मुकेश कुमार ने वानर नाचा, भीम पहाड़ी, कोयल भाषा, छोटा आशना में नरेगा के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया।
समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती स्नेह कश्यप द्वारा देवल बाड़ी पंचायत में चल रहे मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया गया।
परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान द्वारा जामताड़ा के कुश वेदिया,नाला प्रखंड में मरालो पंचायत के विभिन्न ग्रामों में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया।
परियोजना पदाधिकारी श्री संदीप कुमार द्वारा करमाटान्ड प्रखंड के तारा बहाल पंचायत अंतर्गत मोहाली डीह, तारा बहाल, हिरना डन्गाल, शिमला गांव का जिसमें संचालित मनरेगा के तहत कार्यों का निरीक्षण किया गया।
मनरेगा के तहत संचालित योजना मेडबंदी,डोभा,TCB,आम बागवानी, नाली गहरी कारण, सोकपिट,खेल मैदान etc का निरीक्षण किया गया।
स्थल निरीक्षण के क्रम में संबंधित पदाधिकारी, कर्मी, जेईई, बीपीओ सहित अन्य उपस्थित थे।