Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंदीप की हैट्रिक से भारत फाइनल में
    Breaking News Headlines खेल

    मंदीप की हैट्रिक से भारत फाइनल में

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 21, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टोक्यो: मंदीप सिंह की शानदार हैट्रिक से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मेजबान जापान को मंगलवार को अपने तीसरे मुकाबले में 6-3 से हराकर ओलंपिक टेस्ट इवेंट के फाइनल मे जगह बना ली. ओई हॉकी स्टेडियम में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में भारत की जीत में मंदीप सिंह ने तीन गोल दागे. मनदीप ने नौंवे, 29वें और 30वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की. भारत के अन्य गोल नीलकांत शर्मा ने तीसरे, नीलम संजीप जैस ने सातवें और गुरजंत सिंह ने 41वें मिनट में किए. जापान की तरफ से केंतारो फुकुदा ने 25वें, केंता तनाका ने 36वें और कजुमा मुराता ने 52वें मिनट में गोल किए.विश्व की पांचवें नंबर की टीम भारत के नीलकांत शर्मा ने मैच के तीसरे मिनट में ही शानदार मैदानी गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी. इसके बाद नीलम संजीप ने सातवें मिनट में पेनल्टी कार्नर का फायदा उठाते हुए गोल करने का मौका नहीं चूका और टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया. मंदीप के नौवें मिनट के मैदानी गोल ने भारत की बढ़त 3-0 कर मेजबान टीम पर दवाब बढ़ा दिया.पहले हॉफ में भारतीय टीम से 0-3 से पीछे चल रही जापान ने 25वें मिनट में केनतारो फुकुदा के मैदानी गोल से स्कोर 3-1 कर दिया. भारतीय टीम की ओर से हालांकि मंदीप ने बिना देरी किए 29वें और 30वें मिनट में लगातार दो मैदानी गोल कर स्कोर 5-1 कर दिया. जापान के केंता तनाका ने 36वें में गोल कर बढ़त कम करने की कोशिश को और स्कोर 5-2 कर दिया.लेकिन गुरजंत सिंह के तीसरे क्वार्टर के अंतिम समय में 41वें मिनट पर किए शानदार गोल की बदौलत भारतीय टीम ने 6-2 की बढ़त हासिल कर ली. मैच के आखिरी क्वार्टर में जापान की टीम महज एक गोल ही कर सकी. कजुमा मुराता ने 52वें मिनट में गोल किया. भारतीय टीम ने यह मुकाबला 6-3 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरतुल पुरी 6 दिनों की ईडी हिरासत में भेजे गए
    Next Article अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक कमांडर अहमद खान को भारतीय सेना ने मार गिराया

    Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    प्रिन्स खान गैंग पर बड़ा खुलासा, आरोप-प्रत्यारोप के बीच निष्पक्ष जांच जरूरी

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मेहनत का शोषण: हम मेहनत बेच रहे हैं, आप ‘गुलामी’ खरीद रहे | राष्ट्र संवाद

    पढ़ाई बढ़ी लेकिन स्किल क्यों नहीं? भारत में बढ़ता स्किल गैप | राष्ट्र संवाद

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०९::०५::२०२६ शनिवार

    ‌‌🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०८::०५::२०२६ शुक्रवार

    केडिया परिवार की शादी समारोह में जुटीं दिग्गज हस्तियां, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद

    15वें वित्त आयोग की राशि में घोटाले का आरोप, स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया कार्य पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से शिकायत

    एडीजे रियलिटी नए और पुराने ग्राहकों के लिए शुरू कर रही विशेष उपहार योजना- जितेंद्र मिश्रा

    जेवियर स्कूल में विद्यार्थी परिषद का हुआ गठन, लक्ष्य बने अध्यक्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.