Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भूकम्प से थर्राया नार्थ ईस्ट : मिजोरम में 4.4 व 3.2 और अरुणाचल में 3.9 तीव्रता रही
    Breaking News Headlines

    भूकम्प से थर्राया नार्थ ईस्ट : मिजोरम में 4.4 व 3.2 और अरुणाचल में 3.9 तीव्रता रही

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आइजोल/इटानगर. मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश से सटे भारत-म्यांमार इलाके में रविवार की दोपहर बाद एक के बाद एक कुल तीन भूकंप के झटके महसूस किये गये. मिजोरम में 02 बजकर 18 मिनट 11 सेकेंड पर भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई. भूकंप के चलते कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.

    भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. लोगों में दहशत फैल गई. भारतीय सिस्मोलॉजी केंद्र की जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र भारत के मिजोरम के चाम्फाई जिला से नॉर्थ नॉर्थ ईस्ट में 25 किलोमीटर दूर जमीन में 55 किलोमीटर नीचे स्थित था. भूकंप का एपिक सेंटर 23.65 उत्तरी अक्षांश तथा 93.46 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था.

    मिजोरम में दूसरा भूकंप रविवार की दोपहर 02 बजकर 58 मिनट 15 सेकेंड पर भी 3.2 तीव्रता का महसूस किया गया. इस भूकंप का केंद्र मिजोरम के चाम्फाई जिला से उत्तर पूर्व में 25 किलोमीटर दूर जमीन में 25 किलोमीटर नीचे बताया गया है. भूकंप का एपिक सेंटर 23.62 उत्तरी अक्षांश तथा 93.50 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था.

    अरुणाचल प्रदेश में भी रविवार की दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 54 सेकेंड पर भी 3.9 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. भारतीय सिस्मोलॉजी केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र अरुणाचल प्रदेश के चांग्लांग जिला से दक्षिण में 194 किलोमीटर दूर जमीन में 10 किलोमीटर नीचे बताया गया है. भूकंप का एपिक सेंटर 26.00 उत्तरी अक्षांश तथा 96.53 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश : संतान की दुर्घटना में मौत के बाद माता-पिता को मुआवजे का अधिकार

    Related Posts

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने कप्तानी में दिखाया कमाल, आखिरी तीन सेकंड में लिया फैसला और पलट गया मैच

    August 31, 2026

    यूपी में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार थार पलटी, हादसे में 4 युवकों की मौत, 17 वर्षीय युवक घायल

    August 31, 2026

    नेपाल : बाढ़ में डूबे बैंक से 50 करोड़ का सोना और डेढ़ करोड़ कैश बरामद, 903 मौतें, 4200 से अधिक लापता

    August 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने कप्तानी में दिखाया कमाल, आखिरी तीन सेकंड में लिया फैसला और पलट गया मैच

    यूपी में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार थार पलटी, हादसे में 4 युवकों की मौत, 17 वर्षीय युवक घायल

    नेपाल : बाढ़ में डूबे बैंक से 50 करोड़ का सोना और डेढ़ करोड़ कैश बरामद, 903 मौतें, 4200 से अधिक लापता

    सुप्रीम कोर्ट ने ई-20 पेट्रोल को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, कहा- आप हाई कोर्ट जाएं

    खरकई का जलस्तर खतरे के पार, निचले इलाकों में बढ़ी चिंता; स्वर्णरेखा पर भी नजर

    ऑटो-टैक्सी चलाना हुआ और आसान: RTO के इन 16 मौखिक सवालों से चुटकियों में दूर होगा मराठी का डर

    युवाचार्य महावीर कुमार बने तेरापंथ के नए उत्तराधिकारी, अध्यात्म जगत में नए युग का आगाज

    साइबर अंधेरे में आतंक का नया जाल

    गणिनाथ सेवा संस्थान ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं, सैकड़ों बच्चों व महिलाओं ने लिया हिस्सा

    टाटा संस की एजीएम पर दिसंबर तक फैसला टला*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.