Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत में यूसी ब्राउजर और न्यूज़ के दफ्तर पर ताला लगा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    भारत में यूसी ब्राउजर और न्यूज़ के दफ्तर पर ताला लगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. केंद्र सरकार द्वारा 59 चीनी एप्स को बैन करने के फैसले के बाद अब चीन की सबसे बड़ी इ-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ने भारत में यूसी ब्राउजर और न्यूज़ के अपने ऑपरेशन को बंद कर दिया है.

    कंपनी ने अपने अलीबाबा के वेतन-निधि (पे-रोल) पर काम करने वाले करीब 26 भारतीय कर्मचारियों को भी बर्खास्त कर दिया है. कंपनी ने सरकार द्वारा एप को बंद करने का हवाला देकर सभी को निकाला है. हालांकि कंपनी ने अपने इन कर्मचारियों को मुआवजा देने की बात कही है.

    अलीबाबा की तरफ से सभी कर्मचारियों को अपने मुंबई और गुरुग्राम ऑफिस को बंद करने की जानकारी भी दी गई है.

    गौरतलब है कि अलीबाबा की यूसी ब्राउजर भारत में गूगल के बाद सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली एप है, और जैक मा की अलीबाबा दुनिया की सबसे बड़ी इ-कॉमर्स कंपनी में से एक है.

    बता दें कि 29 जून को केंद्र सरकार ने देश की आंतरिक सुरक्षा का हवाला देकर यूसी ब्राउजर, यूसी न्यूज़, वीमेट, वीचैट, टिकटॉक, शेयर इट समेत कुल 59 चीनी मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगा दिया था.

    सरकार ने कहा था कि उसे कई स्रोतों से कई शिकायतें मिली हैं, जिनमें कई मोबाइल एप के दुरुपयोग के बारे में बताया गया है. इन एप पर भारतीय नागरिकों की अहम जानकारियों को चुराने का भी आरोप है.

    फिलहाल अलीबाबा के इस फैसले से कर्मचारी काफी परेशान हैं और नई नौकरी की तलाश में हैं.

    उधर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69ए के तहत भारत सरकार ने जिन 59 एप्स को ब्लॉक किया था, उन्हें सरकार ने 70 से अधिक सवालों की एक विस्तृत सूची दी है, जिनका जवाब उन्हें तीन सप्ताह के भीतर देना होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाउथ कोरिया ने TikTok पर 155000 डॉलर का जुर्माना ठोका
    Next Article अर्थव्यवस्था को संकट से उबारने प्रधानमंत्री मोदी सक्रिय, 50 अधिकारियों के साथ की बैठक

    Related Posts

    शहीदों के बलिदान को चतरा का सलाम, विनय भारती पार्क से गूंजा वीर सपूतों की शहादत का संदेश

    October 8, 2026

    सरायकेला नीमडीह में स्कूल में चोरी, मिड-डे मील की सामग्री, चावल और गैस सिलेंडर गायब, लैपटॉप-टैब छोड़

    October 8, 2026

    *EOU की छापेमारी

    October 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Jeux de Machines à Sous avec Fonction Bonus Instantané Achetable Instant Casino

    शहीदों के बलिदान को चतरा का सलाम, विनय भारती पार्क से गूंजा वीर सपूतों की शहादत का संदेश

    सरायकेला नीमडीह में स्कूल में चोरी, मिड-डे मील की सामग्री, चावल और गैस सिलेंडर गायब, लैपटॉप-टैब छोड़

    *EOU की छापेमारी

    रूपी सोरेन के निधन पर बाबूलाल मरांडी ने जताया गहरा शोक

    नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान

    मां को कांधा देकर पैतृक गांव के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    Vox Casino Wsparcie przez Telegram

    सराइकेला आदित्यपुर के हरिओम नगर में देर रात कुछ लोगों द्वारा राज सिंह के घर में घुसकर कथित तौर पर तो

    साकची गुरुद्वारा बस्ती में ड्रेनेज व्यवस्था बदहाल, बीमारी फैलने का खतरा, नरकीय जीवन जीने को मजबूर स्

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.