Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुये रूस से वैक्सीन की आपूर्ति के लिये जारी है बातचीत
    Breaking News राष्ट्रीय

    भारत में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुये रूस से वैक्सीन की आपूर्ति के लिये जारी है बातचीत

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण की तेज रफ्तार के बीच रूस की कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर भले ही दुनियाभर में शक हो लेकिन भारत अपने दोस्त के साथ खड़ा है और यही कारण है कि हाल ही में लॉन्च की गई रूस की कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति और उत्पादन को लेकर भारत और रूस के बीच कई स्तरों पर बातचीत चल रही है.

    टीओआई के अनुसार यह जानकारी भारत में रूस के राजदूत निकोले कुदाशेव दिया है. बता दें कि 11 अगस्त को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन को लांच किया था. इस वैक्सीन का नाम स्पूतनिक वी है. रूस ने भारत के साथ स्पूतनिक वी को लेकर सहयोग के तरीके साझा किए हैं. भारत सरकार फिलहाल इसका गहनता से अध्ययन कर रही है.

    रूस के राजदूत कुदाशेव ने कहा कि कुछ जरूरी तकनीकी प्रक्रियाओं के बाद वैक्सीन बड़े पैमाने पर इस्तेमाल की जा सकेगी. माना जा रहा है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर के हालिया रूस दौरे के दौरान भी कोरोना के टीके को लेकर चर्चा होगी. इससे पहले एससीओ की बैठक के लिए मॉस्को पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वैक्सीन बनाने के लिए रूस को बधाई दी थी.

    तब रूस के डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड के सीईओ किरिल दिमित्रीव ने भी वैक्सीन उत्पादन के लिए भारत के सहयोग को अहम बताया है. उन्होंने कहा कि दुनियाभर की करीब 60 प्रतिशत वैक्सीन भारत में बनाई जा रही हैं. हम भारत सरकार, संबंधित मंत्रालयों और उत्पादकों से स्थानीय उत्पादन पर बात कर रहे हैं. अमेरिका समेत दूसरे देशों ने कहा था कि स्टडी का डेटा उसे सुरक्षित और असरदार करार देने के लिए पर्याप्त नहीं है.

    कोरोना के रूसी टीके स्पूतनिक वी के कम संख्या में मानवों पर किए गए परीक्षणों में कोई गंभीर नुकसान पहुंचाने वाला परिणाम सामने नहीं आया है और इसने परीक्षणों में शामिल किए गए सभी लोगों में ऐंटीबॉडी भी विकसित की. द लांसेट जर्नल में शुक्रवार को प्रकाशित एक अध्ययन में यह दावा किया गया है. रूस ने पिछले महीने इस टीके को मंजूरी दी थी जिसके बाद दुनियाभर, खासकर पश्चिम में इसे लेकर सवाल किया गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदीपेश सावंत है ड्रग सिंडिकेट का ऐक्टिव मेंबर, रिया के कहने पर खरीदे थे ड्रग्स: एनसीबी का खुलासा
    Next Article भारत के खिलाफ योजना बना रहे हैं पाकिस्तान और चीन: बीएसएफ प्रमुख

    Related Posts

    दीपावली के पूर्व उपायुक्त ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित, शॉल एवं मिठाई भेंटकर व्यक्त की कृतज्ञता

    November 6, 2026

    धनतेरस पर समसा , मंसूरचक बाजार में उमड़ा खरीदारों का सैलाब, देर शाम तक रही चहल-पहल

    November 6, 2026

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    November 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दीपावली के पूर्व उपायुक्त ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित, शॉल एवं मिठाई भेंटकर व्यक्त की कृतज्ञता

    धनतेरस पर समसा , मंसूरचक बाजार में उमड़ा खरीदारों का सैलाब, देर शाम तक रही चहल-पहल

    महामना नॉलेज हेरिटेज स्कूल में दीपावली एवं छठ पूजा महोत्सव आयोजित

    मेघराज मेमोरियल बी॰एड॰ कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    डॉन बॉस्को इंग्लिश स्कूल में दीपावली महोत्सव पर भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

    धनतेरस पर उपहारों की सौगात से रोशन हुआ विद्यालय परिवार, दीपावली की खुशियां बांटीं

    नाटक के मंचन में जीवंत हुई लोकआस्था और संस्कृति की विरासत

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के जुड़वा छोटे भाई निर्भय सिंह का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

    टाटा लीज प्रकरण के समाधान और मानगो में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की मांग, झारखंड मानवाधिकार सम्मेलन ने उठाए कई अहम मुद्दे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.