जमशेदपुर। भारतीय जन मोर्चा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में जिला प्रवक्ता सागर तिवारी की देखरेख में रविवार को जमशेदपुर ब्लड बैंक में कार्यकर्ताओं के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में भारतीय जन मोर्चा के कार्यकर्तायों ने रक्तदान किया ताकि इस संकट की घड़ी में किसी मरीज को भी रक्त की आवश्यकता हो तो ससमय उपलब्ध हो सके। रक्तदान शिविर में 101 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। महानगर संयोजक राम नारायण शर्मा ने बताया कि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय के निर्देश पर पार्टी की और से रक्दान शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने इस आपात की घड़ी में भी कार्यकर्ताओं द्वारा जनहित में बढ़चढ़ कर शिविर में भाग लेकर इसे सफल बनाने के लिये उनके प्रति अपना आभार प्रकट किया है।
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में भारतीय जन मोर्चा के पूर्वी विधानसभा के संयोजक अजय सिन्हा, आशुतोष राय, महिला मोर्चा की संयोजिका ब्यूटी तिवारी, जोगिंदर सिंह जोगी, हरेराम सिंह, सीतारामडेरा मंडल संयोजक मनोज सिंह उज्जैन, गोलमुरी मंडल संयोजक प्रमोद मिश्रा, बारीडीह मंडल संयोजक विजय नारायण सिंह, बर्मामाइंस मंडल संयोजक नागेंद्र सिंह, टेल्को मंडल संयोजक रामकृष्ण दुबे, लक्ष्मी नगर मंडल संयोजक विनोद राय, अशोक कुमार, गौतम धर ,पुनीत श्रीवास्तव ,सतीश गुप्ता, सुधीर सिंह, अजितेश कुमार, विकास सिंह, राजेश झा, कुलविंदर सिंह पन्नू, रेनू शर्मा, राजेश सिंह, राजू सोनी, बादशाह, सुष्मिता शंकर ,बबली सोनम सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।