Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने उठाया राज्य के 116 बच्चों के लापता होने का मामला
    Breaking News झारखंड

    भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने उठाया राज्य के 116 बच्चों के लापता होने का मामला

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 5, 2020Updated:July 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने उठाया राज्य के 116 बच्चों के लापता होने का मामला, झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों की पुलिस को दिया त्वरित कार्रवाई का निर्देश

    लॉकडाउन अवधि में राज्य से 116 बच्चों के लापता होने का मामला तूल पकड़ा जा रहा है। शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय ने इस मामले को जनहित याचिका में तब्दील करते हुए झारखंड सरकार को अविलंब जवाब दायर करने को निर्देशित किया था। चीफ़ जस्टिस डॉ. रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने मामले को गंभीरता से लिया है। शनिवार देर रात को भारतीय जनता पार्टी के नवमनोनित प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने राज्य से लापता 116 बच्चों के मामले में चिंता जाहिर करते ट्वीट किया। ट्विटर के माध्यम से भाजपा प्रवक्ता ने राज्य सरकार का ध्यानाकृष्ट करते हुए विधि व्यवस्था पर सवाल किया। उन्होंने मुख्यमंत्री और झारखंड सरकार से पूछा कि आख़िर ये लापता 116 बच्चें कहाँ गये ? पूर्व विधायक श्री षाड़ंगी ने सवाल किया कि आख़िर झारखंड पुलिस कबतक इन लापता बच्चों को ढूंढ़कर वापसी सुनिश्चित करेगी। पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के सवालों का असर था कि झारखंड पुलिस मुख्यालय ने त्वरित संज्ञान लेकर देर रात को ही सभी जिला पुलिस को ट्विटर पर अविलंब अत्यावश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। झारखंड पुलिस ने ट्विटर पर सभी जिला पुलिस की टैग करते हुए बच्चों की रिकवरी को लेकर ज़रूरी निर्देश दिया है। पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने रविवार सुबह कहा कि प्रथम दृष्टया इतने बड़े तादाद में बच्चों का लापता होना मानव तस्करी और बाल मज़दूरी की ओर ईशारा करती है। उन्होंने कहा कि इसके दूसरे पहलू भी हो सकतें है जो जाँच का विषय है। श्री षाड़ंगी ने कहा कि लॉकडाउन अवधि में बच्चों का गायब होना राज्य की विधि व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है। कहा कि पुलिस और प्रशासन की सक्रियता, चौकसी के बावजूद भी सैकड़ों बच्चों का लापता होना राज्य सरकार शासन और विधि व्यवस्था की कलाई खोल रहे हैं।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंदिग्ध मौत के मामले में कदमा पुलिस ने कई लोगों को किया गिरफ्तार
    Next Article विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने विधवा महीला का कराया आवास व पेंशन स्वीकृत

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.